बॉलीवुड

बहुत ही कम उम्र में ‘बूढ़े’ दिखे थे ये 8 कलाकार, पहचानना हुआ था मुश्किल

एक्टिंग की दुनिया में जब एक कलाकार उसके किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करता है तभी उसके लिए तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती है। जी हां.. बॉलीवुड में काम करने वाले हर एक कलाकार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कुछ कलाकार तो ऐसे होते हैं जो अपने किरदार को निभाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और उनकी यह मेहनत रंग भी लाती है।

जो फिल्म की कहानी के अनुसार खुद को उस किरदार में ढाल ले असल में उसे ही एक सफल कलाकार कहा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन्हीं ऐसे कलाकारों के बारे में जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में सुनहरे पर्दे पर अपनी एक्टिंग के जरिए एक अमिट छाप छोड़ी। ये कलाकार बहुत ही कम उम्र में खुद से बहुत बड़े उम्र के शख्स के किरदार में दिखे और इनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया। आइए जानते हैं कौन है वो स्टार?

अनुपम खेर

anupam kher

अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के वो अभिनेता है जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत में ही फिल्म ‘सारांश’ में 64 साल के बूढ़े का किरदार निभाया था। इस दौरान अनुपम खेर की उम्र महज 28 साल थी लेकिन उन्होंने बूढ़े शख्स का किरदार इस कदर निभाया था कि आज भी उन्हें इस किरदार के लिए सराहना मिलती है।

मनोज बाजपाई

manoj bajpai
अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता मनोज वाजपेई भी अपने किरदार के साथ बखूबी न्याय करते हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है और लोग उनके अनोखे अंदाज के कायल हैं। मनोज बाजपाई ने फिल्म ‘अलीगढ़’ में अपनी उम्र से काफी बड़े शख्स का किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया।

विवेक ओबेरॉय


विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। विवेक ओबरॉय ने महज 48 साल की उम्र में ही 69 साल के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwarya
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा की लिस्ट में शामिल राय बच्चन को भला कौन नहीं जानता। ऐश्वर्या ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों दर्शकों के दिलों पर राज किया है और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐश्वर्या ने 40 साल की उम्र में फिल्म ‘सरबजीत’ में 60 साल की महिला का किरदार निभाया था जिसके बाद उन्हें खूब तारीफें मिली थी।

शेफाली शाह

aishwarya
अभिनेत्री शेफाली शाह भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने महज 34 साल की उम्र में ही फिल्म ‘वक्त’ में करीब 65 साल की महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार संग नजर आई थी।

श्रद्धा कपूर


बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी-2’ से सुपरस्टार बन गई थी। इस फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था और उन्हें कई बड़ी फिल्में ऑफर हुई। श्रद्धा ने फिल्म ‘हसीना पारकर’ में खुद से बहुत बड़ी महिला का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया। फिल्म में श्रद्धा कपूर की एक्टिंग काफी जबरदस्त थी जिसकी हर किसी ने तारीफ की थी।

तापसी पन्नू

tapsi pannu
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू ऐसे किरदार का चुनाव करती है जो बाकी किरदार से बहुत अलग हो। उन्होंने फिल्म ‘सांड की आंख’ में अपने से करीब दोगुनी उम्र की महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह 60 साल की प्रकाश तोमर नाम की महिला के किरदार में दिखी थीं। वहीं अभिनेत्री भूमि पेंडणेकर ने भी इसी फिल्म में अपनी उम्र से बड़ी महिला का किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button