बॉलीवुड

बड़े किस्मत वाले होते हैं नवंबर महीने में जन्मे लोग, जानिये इन से जुडी कुछ राज की बातें

अलग अलग महीने में जन्म लेने वाले लोगों की किस्मत भी अलग अलग होती है। दरअसल, जिस तरह से राशि के अनुसार हर किसी का अलग अलग भाग्य होता है। उसी तरह से जन्म के महीने के अनुसार भी लोगों का भाग्य अलग अलग होता है। ऐसे में, यहां हम नवंबर महीने में जन्में लोगों की खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, हम आपको उनके व्यवहार के बारे में भी बताएंगे। ऐसे में अगर आपका कोई करीबी नवंबर महीने में जन्मा है, तो आप यहां उसके व्यवहार के बारे में जान सकते हैं।

बता दें कि नवंबर के महीने में कुछ लोकप्रिय और मशहूर शख्सियतों का जन्म हुआ है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, कमल हासन, यामी गौतम, जूही चावला, रानी लक्ष्मीबाई, तब्बू, सुष्मिता सेन, जीनत अमान,  विंस्टन चर्चिल, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय, सानिया मिर्जा, हरिवंश राय बच्चन और मुलायम सिंह यादव शामिल हैं। इन सभी का जन्म नवंबर में हुआ है।

ऐसे में, अब आप इन शख्सियतों को देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस महीने में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व कितना प्रभावशाली होता है और वे अपने क्षेत्र में किस बुलंदी पर पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस महीने में जन्म लेने वाले लोगों में कौन कौन सी खूबियां होती हैं…

आकर्षक व्यक्तित्व


नवंबर में जन्म लेने वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग दूसरे लोगों को बहुत ही जल्द प्रभावित कर लेते हैं। इतना ही नहीं, लोग इनकी मौजूदगी को पसंद करते हैं और कई बार दूसरे लोगों को इससे ईर्ष्या भी होने लगती है। इसके अलावा लोग इनके नेतृत्व को भी बहुत पसंद करते हैं और इनसे दोस्ती करना चाहते हैं।

कर्म पर करते हैं भरोसा

नवंबर महीने में जन्मे लोग किस्मत पर नहीं, बल्कि अपने काम पर भरोसा करते हैं। ये लोग जो भी ठान लेते हैं, उसे करके दिखाते हैं। इतना ही नहीं, ये अपने अपने जुबान के बहुत पक्के होते हैं। बता दें कि इस महीने में जन्में लोग एक बार जो वादा कर देते हैं, उसे पूरा जरूर करते हैं। बता दें कि करियर के मामले में भी बहुत ज्यादा लकी होते हैं। जिस क्षेत्र में ये अपना करियर बनाते है, उसमें ये बुलंदी के शिखर पर पहुंचते हैं।

शांत स्वभाव के होते हैं ये लोग

बताया जाता है कि इस महीने में जन्में लोगों को गुस्सा नहीं आता है, बल्कि ये लोग बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। हालांकि, जब इन्हें गुस्सा आता है तो शांत कराना बहुत ही ज्यादाा मुश्किल होता है। कहा जाता है कि ये झगड़े में भरोसा नहीं करते हैं, बल्कि हर किसी को प्यार से जीतना चाहते हैं। दरअसल, ये लोग बहुत ही ज्यादा शांत स्वभाव के होते हैं और अपने वाणी पर नियंत्रण रखते हैं।

अपनी ज़िंदगी खुद के नियमों पर जीते हैं ये लोग

इन लोगों को खुद पर किसी और का नेतृत्व पसंद नहीं होता है। दरअसल, ये अपने नियमों पर जीते हैं और अपने द्वारा बनाए गए रास्ते पर चलते हैं। साथ ही इन्हें किसी की परवाह नहीं होती है, क्योंकि ये हमेशा अपने दिल की सुनते हैं और उसे ही फॉलो करते हैं। बता दें कि ये ऐसे रास्ते पर जाना पसंद करते हैं, जिस पर पहले कोई ना गया हो। साथ ही इनके दोस्त और परिवार उनके इसी अंदाज की तारीफ करते हैं।

टूट जाती है दोस्ती

वसूलों और इरादों के पक्के होने की वजह से कई बार ये अपने रिश्ते खो देते हैं। दरअसल, ये लोग हमेशा सच का साथ देते हैं, जिसकी वजह से इनकी दोस्ती लोगों से बहुत ही जल्द टूट जाती है। बता दें कि नवंबर में पैदा हुए लोगों के बारे में अक्सर गलतफहमियां हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें गलत समझ लिया जाता है और कुछ लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। इतनाा ही नहीं, इनकी हर गलती के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button