धार्मिक

गणेश चतुर्थी पर बना विशेष संयोग, जानिए किन राशियों को होगा फायदा, किसके आएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में लगातार बदलाव होने की वजह से व्यक्ति का जीवन, नौकरी, परिवार, व्यापार प्रभावित होता है। यदि ग्रहों की स्थिति राशि में ठीक है तो इसका शुभ नतीजा मिलता है, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। हर किसी व्यक्ति की राशि महत्वपूर्ण है। व्यक्ति अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गणेश चतुर्थी पर विशेष संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि 22 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में मौजूद रहेगा। वहीँ मंगल मेष राशि में रहने वाला है। यह दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से विशेष संयोग का निर्माण हो रहा है। आज हम आपको इसका आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का समय शानदार रहने वाला है। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। आप हर चीज को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। कामकाज की योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रचनात्मक कार्यो में अधिक मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपसे खुश रहने वाले हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। लवमेट के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। इस राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। जरूरी कामकाज में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, परंतु इसका अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद मिल सकती है। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा कोई कार्य विलंब हो सकता है। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। आप किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। किसी से भी उधार पैसा ना लें अन्यथा चुकाने में मुश्किल होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय काफी हद तक बेहतर रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आने के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा। समाजिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस राशि के जातक किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद बनी हुई है। आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कामकाज पूर्ण हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को सामान्य परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर बड़े अधिकारियों से विचार-विमर्श हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। किसी विषय में आपको कठिनाई हो सकती है। व्यापार में आप कोई भी बदलाव करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। भागीदारों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे आने वाले समय में फायदेमंद रहने वाला है। लेन-देन के कामों में आपको लाभ मिलेगा। कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आप मन पसंद की जगह पर घूमने जा सकते है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। पैसों से संबंधित कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना बन रही है। बच्चों की तरफ से आपको खुशी और गर्व महसूस होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके खास काम पूरे हो सकते हैं। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। अनुभवी लोगों की सहायता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को किसी यात्रा के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आप अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का जीवन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। कारोबार में भारी मुनाफा मिल सकता है। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे। करियर में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी छवि में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अधिक टेंशन लेने से बचें। .कुछ लोगों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर हो सकती है।

Related Articles

Back to top button