बॉलीवुड

सूनी कोख लेकर घूम रही थी ये बॉलीवुड हसीनाएं, 2022 में भगवान ने इनकी सुन ली, पहली बार बनी मां

मां बनने का सुख बहुत ही प्यारा होता है। शादी के बाद हर महिला इस सुख की तलाश में रहती है। साल 2022 में बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी मां बनी हैं। उनके घर बच्चों की किलकारी गूंजी है। ये एक्ट्रेसेस दिखने में बेहद सुंदर हैं। इन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेबी बंप को खूबसूरती से कैरी किया। फिर माँ बनने के बाद भी इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। तो चलिए जानते हैं कि इस साल किन-किन अभिनेत्रियों की सुनी कोख भरी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। वहीं शादी के 7 महीने के अंदर वह मां भी बन गई। उन्होंने 6 नवंबर को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी उन्होंने बेटी का चेहरा रिविल नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कपल बेटी का नाम उसके स्वर्गीय दादा ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ रखेंगे। आलिया की उम्र अभी 29 साल है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलिवुड अभिनेता और गायक निक जोनस से शादी की थी। हालांकि वह मां इस साल सरोगेसी के माध्यम से मां बनी थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है। एक्ट्रेस ने भी अभी तक बेटी का चेहरा पूरी तरह से मीडिया को नहीं दिखाया है। उनके सरोगेसी से मां बनने को लेकर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी। बता दें कि एक्ट्रेस 40 साल की हो गई हैं।

बिपाशा बसु

बिपासा बासु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवेर से शादी की थी। तब से ही उनकी आंखें मां बनने को तरस रही थी। इस साल भगवान ने उनकी सुन ली। उन्होंने 12 नवंबर, 2022 को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बेटी का नाम देवी रखा। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बिपासा काफी चर्चा में भी रहीं। बात दें कि उन्होंने 43 वर्ष की उम्र में बेटी को जन्म दिया है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को 37 वर्ष की उम्र में मां बनने का सुख नसीब हुआ है। उन्होंने 2018 में दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम ने इसी साल 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। सोनम ने बेटे का नाम वायु रखा है। उन्होंने भी अभी तक बेटे की शक्ल मीडिया को नहीं दिखाई है। वे भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर बड़ी छाई रही।

काजल अग्रवाल

सोनम की तरह काजल अग्रवाल भी 37 वर्ष की उम्र में मां बनी। उन्होंने 19 अप्रैल 2022 को बेटे को जन्म दिया था। उनकी शादी 2020 में गौतम किचलू से हुई थी। काजल ने न्यू ईयर के अवसर पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। बस तभी से फैंस उनके होने वाले बच्चे को लेकर बड़े उत्साहित थे।

नयनतारा

साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा के घर दुगुनी खुशी आई। उन्होंने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। हैरत की बात ये रही कि शादी के महज चार महीने बाद ही वह मां बन गई। उनके 9 जून, 2022 को एक्टर डायरेक्टर विग्नेश शिवन से चेन्नई में शादी की थी। शादी के चंद महीनों के अंदर उनके घर बच्चों की किलकारी गूंज उठी।

Related Articles

Back to top button