विशेष

इंसानियत: खाड़ी में फंसी गाय, अपनी जान जोखिम में डालकर लड़कों ने ऐसे बचाया, Video वायरल

दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। कुछ अच्छे हैं तो कुछ बुरे भी हैं। दुनियाभर से अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं, जो मन को विचलित कर देती हैं। वहीं कुछ खबरें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें जानकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है। अक्सर ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं जिसके बाद इंसानियत पर से हमारा भरोसा उठ जाता है। वहीं दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर एहसास होता है कि आज भी इंसानियत जिंदा है।

जी हां, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, पनवेल तालुका के वावंजे क्षेत्र में गहरी घाटी में एक गाय का बछड़ा फंस गया था, जिसको बचाने के लिए स्थानीय युवकों ने अपनी जान तक की बाजी लगा दी। उनके इस जोखिम भरे बचाव कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीन-चार से फंसा हुआ था एक बछड़ा

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं, यह महाराष्ट्र के वावंजे जिले का है, जहां पर एक घाटी में गाय का एक बछड़ा तीन-चार दिन से फंसा पड़ा हुआ था। यह बछड़ा फिर से उठ नहीं पा रहा था और वहीं पर फंसा हुआ था। जब मलंगगढ़ के काकड़वाल गांव के लड़कों को इस घटना की सूचना प्राप्त हुई, तो यह लड़के इस बेजुबान की मदद करने के लिए निकल पड़े। इन लड़कों के द्वारा बचाव अभियान चलाया गया और बछड़े को घाटी से निकालकर उसको एक नई जिंदगी दी।

लड़कों ने ऐसे बचाई बेजुबान की जान

आप सभी लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख सकते हैं कि किस प्रकार से कई सारे युवा लड़के अपनी पूरी ताकत से गाय के बछड़े को बाहर खींचने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घाटी बहुत गहरी है और फिसलन भी बहुत ज्यादा है। लेकिन इसके बावजूद भी यह नौजवान लड़के अपनी जान की परवाह ना करते हुए बछड़े की मदद करने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा लड़कों ने बछड़े को एक रस्सी से बांध दिया था और इस रस्सी को सभी लड़कों ने पकड़ लिया था। घाटी की ढलान भी बहुत अधिक थी, जिसकी वजह से उनको अच्छी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लड़के भी बछड़े को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए इस बछड़े की मदद की। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार यह युवा लड़के इस बछड़े को ऊपर खींच लाने में सफल हो गए।

बहादुर लड़कों की चारों तरफ हो रही तारीफ


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैसे ही बचाव के इस साहसिक कार्य का वीडियो क्लिप सामने आया, वैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाने लगा। इन बहादुर युवा लड़कों की चारों तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इनके द्वारा किए गए इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें सलाम कर रहे हैं। हर कोई उनके इस काम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

Related Articles

Back to top button