धार्मिक

चाणक्य नीति: ऐसे लोग नहीं बन सकते धनवान, इनके ऊपर कभी नहीं होती मां लक्ष्मी की कृपा

आचार्य चाणक्य अपने समय के एक श्रेष्ठ विद्वान थे, जिनको राजनीति और कूटनीति का बहुत अधिक ज्ञान था। आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य “कौटिल्य” के नाम से भी विख्यात हैं। उन्होंने नंदवंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था। उन्होंने “चाणक्य नीति” नामक पुस्तक लिखी है जिसमें मनुष्य के जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का उल्लेख किया गया है। आचार्य की नीतियों में लिखी गई बातें मौजूदा समय में भी बिल्कुल सटीक बैठती हैं। अगर मनुष्य इनका पालन करता है तो वह अपने जीवन को सुखी बना सकता है।

आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई नीतियों का पालन करके आप अपने जीवन को सफल, संतुष्ट और सुखी बना सकते हैं। चाणक्य के ज्ञान और अनुभव से पूरे समाज का कल्याण हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में ऐसे व्यक्तियों के बारे में बताया है जो कितना भी प्रयत्न कर लें परंतु वह कभी धनवान नहीं बन सकते हैं क्योंकि उनके अंदर कुछ ऐसे अवगुण मौजूद होते हैं, जिसके कारण धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि उनके ऊपर कभी नहीं होती है।

श्लोक-

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।
सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

ऐसे लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं होती

1. आचार्य चाणक्य ने श्लोक के माध्यम से यह बताया है कि जो व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक अपना ज्यादातर समय व्यतीत करता है उनके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा नहीं होती है। यह लोग हमेशा अपना जीवन आर्थिक तंगी में ही व्यतीत करते हैं। इनके जीवन में पैसों का अभाव बना रहता है।

2. चाणक्य नीति में इस श्लोक के माध्यम से यह बताया गया है कि जिन लोगों की आदत आवश्यकता से अधिक भोजन करने की होती है। उनका स्वास्थ्य हमेशा ही खराब रहता है और ऐसे लोगों को अन्न और धन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

3. चाणक्य नीति के इस श्लोक में यह बताया गया है कि जो लोग छल कपट और बेईमानी करके पैसा कमाने में यकीन रखते हैं, उनके पास अधिक समय नहीं टिक पाता है। ऐसे लोगों से धन की देवी माता लक्ष्मी जी हमेशा ही नाराज रहती हैं। जिसकी वजह से उन लोगो को अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। यह लोग धन को लेकर हमेशा दुखी रहते हैं।

4. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में यह बताया है कि कठोर बातें बोलने वाले लोगों का संबंध हमेशा दूसरों से खराब रहता है। ऐसे लोगों के घर में माता लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है। अगर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने जीवन में सफलता हासिल करें तो उसको अपनी वाणी हमेशा मीठी रखनी चाहिए।

5. आचार्य चाणक्य ने अपनी निति में यह कहा है कि जो लोग साफ-सुथरे कपड़े नहीं पहनते, दांतों को साफ नहीं रखते, जो लोग आसपास की सफाई नहीं रखते हैं उनके ऊपर धन की देवी की कृपा नहीं बरसती है। ऐसे लोगों के घर में माता लक्ष्मी जी वास नहीं करती है क्योंकि माता लक्ष्मी जी को सफाई पसंद है और जिस घर में गंदगी होती है वह उधर बिल्कुल भी नहीं जाती हैं।

Related Articles

Back to top button