विशेष

डॉक्टर ने लगाया ऐसा इंजेक्शन कि बच्चा रोने की बजाए हंसने लगा, Video में देखें ट्रिक

जब भी कोई बीमार होता है तो उसे गोली दवाई दी जाती है। हालांकि जल्दी आराम चाहिए तो इंजेक्शन भी लगा दिया जाता है। अब इंजेक्शन एक ऐसी चीज है जिस से सिर्फ छोटे बच्चे ही नहीं बल्कि कुछ बड़े भी डरते हैं। जब भी डॉक्टर पास जाओ तो दिमाग में यही डर रहता है कि कहीं इंजेक्शन न लग जाए।

खासकर बच्चों में इंजेक्शन का डर बहुत ज्यादा होता है। वे तो डॉक्टर के हाथ में इंजेक्शन देखकर ही रोना शुरू कर देते हैं। फिर जब इंजेक्शन लगाया जाता है तो कई घंटों तक उनका रोना धोना चलता रहता है। इंजेक्शन लगने में उतना दर्द भी नहीं होता है जितना दर्द हम दिमाग में पहले से बैठा लेते हैं। इसलिए बच्चों को इंजेक्शन लगाना भी एक आर्ट है।

आज हम आपको एक ऐसे डॉक्टर से मिलाने जा रहे हैं जिसका बच्चों को इंजेक्शन लगाने का तरीका बड़ा ही निराला है। ये डॉक्टर बच्चों को खेल खेल में ऐसे इंजेक्शन लगाता है कि बच्चों को इसका पता भी नहीं चलता है। ये शायद पहला ऐसा डॉक्टर होगा जहां बच्चे इंजेक्शन लगवाते समय रोते नहीं है।

इस डॉक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर एक छोटे से बेबी को खेल खेल में इंजेक्शन लगाता है। बच्चा भी डॉक्टर की इस ट्रिक में फंस जाता है और बिना रोए इंजेक्शन लगवा लेता है। बच्चे को पूरे समय यही लगता है कि ये कोई खेल चल रहा है।

सोशल मीडिया पर डॉक्टर का यह अंदाज लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। पेरेंट्स का कहना है कि काश हमे भी कोई ऐसा डॉक्टर मिल जाए तो हमारे बच्चे इंजेक्शन लगवाने में रोए नहीं। वैसे आप चाहे तो यह वीडियो अपने लोकल डॉक्टर को दिखाकर उसे भी ये कला सीखा सकते हैं। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के सबसे पहले वीडियो देख लेते हैं।


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Buitengebieden नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। विडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘ये बहुत ही शानदार है। बेस्ट डॉक्टर एवर..’ ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हर कोई डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के इस तरीके की तारीफ कर रहा है।

वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही इसे अपने नजदीकी डॉक्टर संग शेयर भी करें।

Related Articles

Back to top button