धार्मिक

Rashifal 15 May 2021: कन्या समेत इन 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, किस्मत देगी पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 15 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज में आपको बेहतरीन लाभ मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके बलबूते आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को सफलता हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। शाम को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आपकी किस्मत पूरा साथ देगी। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कोर्ट कचहरी के अटके हुए मामले में राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। खास लोगों से जान-पहचान होगी। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। किस्मत के सहारे आपको कई बेहतरीन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के संकेत दिख रहे हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी बहुत ही उत्तम नजर आ रही है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपका मन काफी हताश रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहेगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों का हरसंभव सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। कामकाज में उत्तम परिणाम हासिल होंगे। धन लाभ मिलने के योग हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को प्रिय के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कामकाज में आप अपना बेस्ट दे सकते हैं, जिसके फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ मिलेगा। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में धन लाभ मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी तनाव भरा नजर आ रहा है। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी चिंतित करेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ कुछ सुकून के पल व्यतीत करने का प्रयत्न करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ कामों में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है, जिससे आपके कार्य जल्दी पूरे होंगे।

Related Articles

Back to top button