बॉलीवुड

ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गए थे ये सितारे, अपने एक्स को याद कर सरेआम बहाने लगे थे आंसू

इंसान को अपने जीवन में कभी ना कभी प्यार जरूर होता है। जब इंसान को प्यार होता है तो उसको बहुत सुख मिलता है परंतु जब इंसान का ब्रेकअप होता है तो उसके बाद वह पूरी तरह से टूट जाता है। ब्रेकअप के बाद अक्सर बहुत से लोगों को बिल्कुल होश भी नहीं रहता है। वैसे देखा जाए तो ब्रेकअप से उभरना इतना आसान नहीं है।

बॉलीवुड और टीवी जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने प्यार तो किया लेकिन उनको अपनी मंजिल हासिल नहीं हो पाई। ऐसे कई सितारे हैं जिनका रिश्ता टूट गया और बाद में वह सितारे अपने एक्स पार्टनर को याद करके खूब रोए थे। बॉलीवुड और टीवी जगत की ऐसी बहुत सी हस्तियां हैं जो अपने एक्स को याद करके नेशनल टीवी पर भी फूट-फूटकर रो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर वह सितारे कौन से हैं।

नेहा कक्कड़

मशहूर सिंगर नेहा कक्कर को भला कौन नहीं जानता। यह एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और बेहतरीन गायिकी के बलबूते देश-दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ का जब हिमांश कोहली से ब्रेकअप हुआ था तो यह बुरी तरीके से टूट गई थीं। कुछ साल पहले ही नेहा कक्कड़ अभिनेता हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं परंतु इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और कुछ वक्त के बाद इन दोनों के बीच किसी वजह से मनमुटाव उत्पन्न होने लगे थे। आखिर में यह दोनों साल 2018 में एक-दूसरे से अलग हो गए। इन दोनों का रिश्ता बेहद कड़वाहट भरे मोड़ पर खत्म हुआ था। ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ बहुत ज्यादा दुखी रहती थीं और कई बार रो चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक बार तो नेहा कक्कड़ अपने लाइफ सेशन के दौरान भी रोने लगी थीं।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता शरद मल्होत्रा की जोड़ी एक समय पहले लोगों को बहुत पसंद आती थी। चाहे ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन, दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की। यह दोनों लगभग 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन बाद में इन दोनों का रिश्ता टूट गया। जब इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें लोगों को पता चली तो हर कोई हैरान हो गया था। आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद राजीव खंडेलवाल के टॉक में शरद के साथ रिश्ते को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलकर बातचीत की थी। उन्होंने बताया था कि वह इस रिश्ते के लिए अंधविश्वास पर भरोसा करने लगी थीं। दिव्यांका यादों को याद कर रो पड़ी थीं।

रश्मि देसाई

आपको बता दें कि टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई का जब नंदीश संधू के साथ तलाक हो गया तो बाद में वह अरहान खान के साथ रिश्ते में आ गई थीं परंतु इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चला और आखिर में टूट गया। यह दोनों एक साथ बिग बॉस 13 में नजर आए थे। इस शो में होस्ट सलमान खान ने नेशनल टीवी पर रश्मि के सामने अरहान की निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। अरहान ने रश्मि को यह बताया था कि उनकी पहली शादी हुई है परंतु शादी से एक बच्चा है यह बात उन्होंने नहीं बताई थी। इस धोखे से रश्मि को काफी गहरा झटका लगा था, जिसके बाद रश्मि देसाई उन्हें याद करके रो पड़ी थीं।

एजाज खान

टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक अभिनेता एजाज खान और अभिनेत्री अनिता हसनंदानी की जोड़ी रही है। ऐसा बताया जाता है कि अनिता हसनंदानी में एजाज के प्यार में बहुत कोशिश की परंतु एजाज ने इस रिश्ते की बिल्कुल भी कदर नहीं की थी, जिसकी वजह से एजाज ने यह रिश्ता खो दिया था। उन्होंने इस बात पर को कबूल भी किया था। एजाज खान कई बार पुराने रिश्ते को याद करते हुए आंसू बहा चुके हैं।

प्रियांक शर्मा

प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल की लव स्टोरी स्पिलट्सविल्ला के दौरान शुरू हुई थी। इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जब प्रियांक बिग बॉस के घर में आए थे तब इन दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। नेशनल टीवी पर इन दोनों के रिश्तो की धज्जियां उड़ी थीं जिसको दिव्या बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं और उन्होंने शो में ही आकर अपने ब्रेकअप का अनाउंसमेंट किया। ब्रेकअप के बाद प्रियांक शर्मा दिव्या को याद कर नेशनल टीवी पर ही भावुक हो गए थे।

Related Articles

Back to top button