बॉलीवुड

जब ये कुंवारी हसीनाएं दुल्हन के अवतार में आई थीं नजर, खूबसूरती से जीत लिया था सबका दिल

हर लड़की कभी ना कभी दुल्हन जरूर बनती है। ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं दुल्हन के लिबास में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। लाल सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन एकदम चांद का टुकड़ा लगती है। अगर हम बॉलीवुडअभिनेत्रियों की बात करें तो ज्यादातर अभिनेत्रियां फिल्मों के सीन, ब्राइडल फोटोशूट के लिए या फिर असल जिंदगी में दुल्हन के रूप में सामने आ चुकी हैं। जब लोगों ने बॉलीवुड की इन हसीनाओं को दुल्हन के अवतार में देखा तो वह देखते ही रह गए। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बिना शादी के ही दुल्हन के अवतार में लोगों के सामने आईं और उन्होंने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आलिया भट्ट पर्दे पर अपने हर लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने शादी के जोड़े में एक एड शूट करवाया था। दुल्हन के अवतार में आलिया बहुत सुंदर लग रही थीं। जब लोगों ने उन्हें इस रूप में देखा तो वह अपनी नजर उनके ऊपर से नहीं हटा पाए। वैसे देखा जाए तो असल जिंदगी में आलिया भट्ट कब दुल्हन बनेंगी, इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर आज के समय में टॉप अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म “तीन पत्ती” से की थी और इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने खूब प्रशंसा भी की। आपको बता दें कि असल जिंदगी में श्रद्धा कपूर कुंवारी हैं परंतु ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है कि वह बहुत ही जल्द रोहन श्रेष्ठ से शादी कर सकती हैं। वैसे शादी से पहले ही श्रद्धा कपूर एक फोटोशूट के लिए ब्राइडल अवतार अपना चुकी हैं। शादी के जोड़े में श्रद्धा कपूर की सुंदरता साफ साफ झलक रही थी।

कटरीना कैफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा कटरीना कैफ ने अभी तक शादी नहीं की है। कैटरीना फिल्मों के अलावा फोटो शूट के लिए दुल्हन का जोड़ा पहन चुकी हैं। उन्होंने दुल्हन के अवतार में सभी लोगों का दिल जीत लिया था। दुल्हन के लिबास में कटरीना कैफ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि इन दिनों कैटरीना कैफ का नाम विक्की कौशल के साथ जोड़ा जा रहा है और सचमुच कटरीना कैफ को दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने अपनी अदाओं से सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। जान्हवी कपूर का मॉडर्न लुक सभी लोगों को बेहद पसंद आता है। इसके अलावा पारंपरिक परिधान में भी उन्होंने लोगों का दिल चुरा लिया। जान्हवी कपूर कई फोटोशूट के लिए ब्राइडल अवतार में नजर आ चुकी हैं। वैसे असल जिंदगी में यह कुंवारी हैं।

कृति सेनन

बॉलीवुड में फिल्म “हीरोपंती” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। कृति सेनन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से दिलवाले, बरेली की बर्फी, कलंक, लुका छुपी आदि जैसी फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मिमी गर्ल कृति सेनन का ब्राइडल वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो शूट में कृति सेनन दुल्हन के लिबास में नजर आई थीं, जिसे देखने के बाद सभी लोगों की निगाहें उन पर ही टिक गई थी। वैसे असल जिंदगी में अभिनेत्री कुंवारी हैं और असल जिंदगी में भी फैंस उन्हें दुल्हन बनते देखने के इच्छुक हैं।

Related Articles

Back to top button