बॉलीवुड

शादी की सालगिरह विराट से दूर है प्रेग्नेंट अनुष्का, भावुक होकर बोली 3 साल साथ में और..

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भारत के फेमस मैरिड कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की जाती है। विराट और अनुष्का की शादी को आज (11 दिसंबर) हो गए हैं। ऐसे में वे अपनी तीसरी ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।

(Virat Kohli Anushka Sharma Marriage Anniversary) अपनी ऐनिवर्सरी के मौके पर विरुष्का ने एक दूसरे को विश भी किया। इन्हें इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से ही विश कर काम चलाना पड़ा। दरअसल विराट वर्तमान में अनुष्का के पास नहीं है। उधर अनुष्का गर्भवती भी हैं। ऐसे में दोनों के लिए ये ऐनिवर्सरी और भी खास हो जाती है।

अपनी तीसरी ऐनिवर्सरी पर अनुष्का ने पति विराट को बहुत ही प्यारे अंदाज में विश किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और विराट की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की। इस फोटो में अनुष्का प्राकृतिक नजरों के बीच विराट को गले लगाती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा – 3 साल साथ में.. और जल्द ही हम भी 3 हो जाएंगे। मिस यू।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट कर अनुष्का को विश किया। इस तस्वीर में अनुष्का खुशी से विराट की तरफ देख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा ‘3 साल और आगे भी जिंदगीभर साथ रहेंगे..

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

गौरतलब है कि विराट अनुष्का ने साल 2017 में आज ही के दिन यानि 11 दिसंबर को शादी रचाई थी। ये शादी इटली में हुई थी। इनकी शादी तब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। ये दोनों शादी के पहले चार साल तक एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूट के दौरान हुई थी। यहीं से इनका प्यार परवान चढ़ा था।

शादी के तीन साल बाद ये कपल पेरेंट्स भी बनने जा रहा है। इस साल अगस्त में दोनों ने अपने माता पिता बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की थी। इनके घर जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आ सकता है। फैंस को भी विरुष्का के आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।

बताते चलें कि विराट इस समय ODI के चलते ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहीं अनुष्का मुंबई में अपनी फैमिली के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button