बॉलीवुड

9 साल एक साथ रिश्ते में रहने के बावजूद बिपाशा और जॉन की नहीं हो पाई थी शादी, ये थी वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर रोजाना ही किसी न किसी का रिश्ता जुड़ता है तो किसी का टूटता भी है। अक्सर इंडस्ट्री में समय-समय पर किसी न किसी की प्रेम कहानी सुनने को मिलती रहती है। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं, जो एक दूसरे के साथ सालों रिश्ते में रहे। कुछ सितारों ने शादी कर ली और अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, तो कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनका प्यार का रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका।

उन्हीं से बॉलीवुड के सितारों में से एक नाम बिपाशा बसु का है। बिपाशा बसु की निजी जिंदगी शुरुआत से ही काफी उतार-चढ़ाव भरी रही थी। असल में बिपाशा बसु एक समय पहले बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ सीरियस रिलेशन में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम 9 सालों तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे। दोनों लिव-इन में रहते थे।

सबसे खास बात यह है कि इन दोनों ने कभी भी अपना रिश्ता छुपाया नहीं और मीडिया के सामने खुलकर बात करते हुए नजर आते थे। वहीं बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती थी। जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ काम किया। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि यह दोनों एक दूसरे से हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए। तो चलिए जानते हैं जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में।

फिल्म “जिस्म” की शूटिंग के दौरान बिपाशा और जॉन के बीच बढ़ी थीं नज़दीकियां

आपको बता दें कि अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बासु ने फिल्म “जिस्म (2003)” में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद इन दोनों में सच्चाई कबूल की और लिव-इन में रहने लगे। यह जोड़ी ना सिर्फ फिल्म में एक साथ नजर आती थी, बल्कि पार्टी इवेंट्स और कई अवॉर्ड शो में भी यह हाथों में हाथ लिए नजर आ जाते थे। फैंस इस खूबसूरत जोड़ी को बहुत पसंद करने लगे थे।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के बीच कुछ सालों तक सब कुछ ठीक चलता रहा। दोनों ने एक दूसरे के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। यहां तक कि उनकी जोड़ी ना सिर्फ पर्दे पर सुपर हिट थी बल्कि लोगों को भी इस बात का बेसब्री से इंतजार होने लगा कि कब यह दोनों शादी करेंगे? इन दोनों की जोड़ी इतनी खूबसूरत थी कि हर कोई यह मानने लगा था कि अब यह जल्दी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने ब्रेकअप कर सबको हैरान कर दिया था।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता क्यों टूटा?

आखिर जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता क्यों टूटा? इसे लेकर कई कयास लगाए जाते हैं लेकिन खबरों की मानें तो बिपाशा बसु चाहती थीं कि वह और जॉन शादी कर लें लेकिन जॉन, बिपाशा बसु के बार-बार कहने के बावजूद भी शादी करने को लेकर सीरियस नहीं थे। यही वजह थी कि 9 साल सीरियस रिलेशन में रहने के बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

bipasha basu

बताते चलें कि जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल से शादी की थी। वहीं बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई है और दोनों ही अपने अपने जीवन में खुश हैं।

Related Articles

Back to top button