मनोरंजन

जब एक साथ 10 लड़कों से घिर गई थी मलाइका, फिर यूं दिलकश अदाओं से किया क़त्ल

अपने लाजवाब डांस और फिटनेस के लिए मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान रखती है। मलाइका अरोड़ा ना सिर्फ एक बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस है बल्कि वह एक खूबसूरत मॉडल, टेलिविजन प्रेजेंटर और निर्माता के रूप में भी जानी जाती है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और आए दिन सुर्खियों में रहती है।

malaika arora

मलाइका कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है तो कभी वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट होती रहती है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका 10 लड़कों से घिरी हुई नजर आ रही है। वीडियो में मलाइका का अंदाज बेहद ही ग्लैमरस है जिसे देख कर कोई भी घायल हो सकता है। मलाइका इस वीडियो में लाजवाब डांस भी करती हुई दिखाई दे रही है।

malaika arora

दरअसल, मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर-2’ का है। इस शो के जुड़े मेकर्स आए दिन मलाइका के स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उन्हीं में से एक ये वीडियो इन दिनों जमकर धमाल मचा रहा है। 8 दिसंबर के दिन शेयर किया गया यह वीडियो अभी भी ट्रेंड बना हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका कुछ लड़कों के साथ अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही है।


वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका ने ग्रे कलर का गाउन पहना हुआ है जिसमें वह कहर ढा रही है। इस वीडियो में मलाइका के साथ सलमान यूसुफ खान और पुनीत पाठक भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शो के कंटेस्टेंट के साथ मलाइका अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इशकजादे’ के गाने ‘हुआ छोकरा जवां’ पर अपने डांस का जलवा दिखा रही है।

मलाइका के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि मलाइका इस शो में जज की भूमिका में है। वहीं मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी जज बने हुए हैं। सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो को कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे हैं।

malaika arora

वहीं बात करें मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो वह इन दिनों में अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। आए दिन इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। गौरतलब है कि मलाइका ने इससे पहले 12 दिसंबर साल 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से जाने माने अभिनेता अरबाज खान से शादी रचाई थी।

हालाँकि साल 2017 में इनका तलाक हो गया। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है जिसकी वजह से यह अक्सर दोनों साथ भी दिखाई देते हैं। तलाक लेने के बाद अरबाज खान जहां इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं तो वहीं मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है।

malaika arora

malaika arora

Related Articles

Back to top button