धार्मिक

सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बना मित्र योग, जानिए किन राशि वालों पर रहेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते हैं जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, इसके अलावा रेवती नक्षत्र होने से आज मित्र योग भी बन रहा है। आखिर यह दोनों योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाले हैं? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग और मित्र योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर इसका बहुत ही अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में आपको कम मेहनत में अधिक फायदा मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर बेहतरीन फायदा मिलेगा। ऑफिस में इनकम बढ़ने के चांस बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात आएगी। यह शुभ योग आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालेगा। आमदनी के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपके जीवन में कई बदलाव आने वाले हैं। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भारी फायदा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का शानदार प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। आप अपने हर कार्य बेहतर ढंग से पूरे करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में आपको लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपके बिगड़े हुए कार्य भी बनते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। कैरियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने की संभावना है। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। जल्द ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि वाले लोगों का समय आनंददायक रहने वाला है। बिजनेस से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपका मन हर्षित होगा। छात्रों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। व्यवसाय को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी परंतु आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर भी लगाम रखना होगा। संपत्ति से जुड़े हुए किसी भी कार्य में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप मानसिक तनाव में रहेंगे। दोस्तों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है. जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे, इसलिए आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की आवश्यकता है। आप कोई भी निवेश करने से बचे। पैसों के लेनदेन से दूर रहना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। कामकाज के प्रति आपको गंभीरता से सोच-विचार करने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में निराशा हाथ लग सकती है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। मित्रों की सहायता मिल सकती है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ेगा। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें।

धनु राशि वाले लोगों को अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके करियर को सही दिशा मिल सकती है। आप बेकार का तनाव मत लीजिए।

Related Articles

Back to top button