बॉलीवुड

Video: जब जया बच्चन ने सरेआम बताया था करिश्मा कपूर को अपनी बहू, लेकिन इस वजह से टूट गया रिश्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी प्रेम कहानियां रही हैं, जिनको अपनी मंजिल ना मिल सकी। उन्ही प्रेम कहानियों में से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर की प्रेम कहानी है। कभी यह दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। सिर्फ प्यार ही नहीं हुआ था बल्कि दोनों की तो सगाई हुई हो गई थी परंतु सगाई होने के बावजूद भी इन दोनों का रिश्ता विवाह के बंधन में बंधने से पहले ही टूट गया था।

दरअसल, साल 2002 की बात है, जब कपूर और बच्चन परिवार ने करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी के साथ अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का निर्णय ले लिया था परंतु अगले ही साल 2003 में जब पूरा देश इस शाही शादी पर नजरें टिकाए हुए था, तब अचानक ही इस जोड़ी की टूटने की खबरें सामने आईं, जिसे जानकर हर कोई हैरत में पड़ गया था।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक-दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया और उसके बाद सगाई कर ली। परंतु सगाई होने के बावजूद भी इन दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। आज हम आपको वह वीडियो दिखाने वाले हैं, जब पूरी दुनिया के सामने जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को अपनी होने वाली बहू कहकर बुलाया था।

जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को बताया था अपनी बहू- Video

आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं यह वर्ष 2002 का है। जया बच्चन ने जब अपनी होने वाली बहू करिश्मा कपूर का परिचय और परिवार में उनका स्वागत करते हुए कहा था कि “मैं बच्चन और नंदा परिवार के साथ हमारे फैमिली ग्रुप में एक और परिवार का स्वागत करती हूं। ये कपूर फैमिली है।” जया बच्चन ने कहा था कि रणधीर और बबीता कपूर, और होने वाली मेरी बहू करिश्मा कपूर। जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को अपनी होने वाली बहू कहा था। यह अभिषेक को उनके पिता के 60वें जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने उन्हें तोहफा दिया।

जब जया बच्चन ने यह घोषणा की थी तो इसके बाद करिश्मा कपूर भी शरमा गई थीं। शर्माते हुए वह स्टेज पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने पूरे बच्चन, नंदा और कपूर परिवार के साथ पोज दिया था। वीडियो में करिश्मा कपूर की चमचमाती हुई इंगेजमेंट रिंग को भी देखा जा सकता है। इस दौरान की ढेर सारी फोटोस और वीडियोस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं परंतु सगाई होने के बावजूद भी अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूट गया, जिसका असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शुरू हुई थी डेटिंग

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जब 1997 में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा की शादी की थी तो इसके बाद अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की नजदीकियां बढ़ गई थीं और तभी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों की डेटिंग की खबरें भी सुर्खियों में छाने लगी थीं। अभिषेक और करिश्मा ने एक-दूजे को 5 वर्षों तक डेट किया लेकिन इतने सालों तक इन्होंने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा।

अक्टूबर 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन समारोह में करिश्मा और अभिषेक की सगाई की घोषणा की गई, जिसके बाद हर कोई हैरत में पड़ गया था। तब करिश्मा ने कहा था कि “इस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है।” इतने शानदार अनाउंसमेंट के पश्चात भी इस रिश्ते को अपनी मंजिल ना मिल सकी। अभिषेक और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूटने की कई वजह बताई जाती हैं।

अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूटने के पीछे यह भी बताई जाती है वजह

आखिर अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता क्यों टूटा इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं। इन्हीं कारणों में से एक यह कारण भी बताया जाता है कि उस समय के दौरान बच्चन फैमिली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर चाह रही थीं कि उनकी बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहे। वह जानती थीं कि अभिषेक बच्चन का कैरियर कुछ खास नहीं है। अभिषेक की फिल्में भी फ्लॉप हो रही हैं। अभिषेक बच्चन की पहचान सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे के तौर पर ही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरा कारण यह भी बताया जाता है कि जया बच्चन अपने बच्चों की जिंदगी से जुड़े अधिकतर निर्णय लिया करती थीं और बच्चन फैमिली चाहता था कि शादी के बाद उनके घर की बहू फिल्मों में काम ना करें परंतु यह बात करिश्मा कपूर और बबीता कपूर को नागवार थी, जिसके चलते ऐसा बताया जाता है कि यह भी एक वजह थी जिसकी कारण से अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता खत्म हो गया।

अपनी जिंदगी में दोनों बढ़ चुके हैं आगे

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने तलाकशुदा बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी परंतु इनकी शादी का रिश्ता ज्यादा समय तक ना चल सका और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा कपूर दो बच्चे समायरा और कियान की मां हैं।

वहीं अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के माता-पिता हैं।

Related Articles

Back to top button