बॉलीवुड

1 मिनट की एड के इतने करोड़ लेते हैं अनुष्का-विराट, रकम इतनी बड़ी कि आपकी 7 पुश्तें घर बैठे खा ले

बॉलीवुड और क्रिकेट के सितारों की जोड़ी कई दशकों से बनती चली आ रही है। इनमें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे फेमस मैरिड कपल हैं। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी रचाई थी। इनकी शादी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। लोग दोनों को ‘विरुषका’ कहकर पुकारते हैं।

एड शूट पर हुई थी पहली मुलाकात

अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात एक शैम्पू के एड की शूट में हुई थी। ये साल 2013 की बात है। तब विराट पहली बार अनुष्का से मिले थे। विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का से मिलने के बाद वे काफी नर्वस थे। इस दौरान एक दिलचस्प किस्सा भी हुआ। अनुष्का जब एड की शूट के लिए सेट पर आई थी तो उन्होंने हाई हील्स पहने हुए थे। इस कारण वे विराट से हाइट में लंबी लग रही थी।

विराट ने अनुष्का को बोल था ‘सॉरी’

अनुष्का को इन हाई हिल्स में देख विराट ने कहा कि ‘आपको किसी ने बताया नहीं कि मेरी हाइट 6 फीट है, आपको ये हाई हिल्स नहीं पहनने चाहिए थे।’ ये बात सुन अनुष्का हैरान रह गई और बोली ‘एक्सक्यूज मी।’ इसके बाद विराट को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने सोच मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए थे। फिर उन्होंने अनुष्का से सॉरी कहा था।

दोस्ती बदली प्यार में

अनुष्का और विराट की एड शूट तीन दिनों तक चली। जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। एड के बाद भी दोनों की दोस्ती जारी रही। फिर इनके बीच प्यार पनपने लगा और अंत में दोनों ने शादी रचा ली। इन दिनों अनुष्का गर्भवती भी है। विरुष्का जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

साथ में एड करने के लेते हैं इतने रुपए

अनुष्का और विराट को हम सभी एक साथ कई एड में देख चुके हैं। ये एक साथ विज्ञापन में नजर आने के करोड़ों रुपए मांगते हैं। मिंत्रा से लेकर मान्यवर तक इनके सभी विज्ञापन बड़े पॉपुलर भी होते हैं। सूत्रों की माने तो अनुष्का और विराट साथ में एड करने के 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। दरअसल लास्ट टाइम जब ये दोनों मिंत्रा के एक एड में दिखाई दिए थे तो उन्होंने इसके लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

जनवरी में बनेंगे माता पिता

 

View this post on Instagram

 

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️?

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी 2021 में पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की सूचना खुद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

Related Articles

Back to top button