धार्मिक

Rashifal 10 July 2021: कुम्भ राशि सहित इन राशियों की चमकेगी तकदीर, मिलेगी कोई बड़ी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 10 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। विभिन्न क्षेत्रों से आपको लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। नौकरी करने वाले लोग कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पैसा लगाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूरी लीजिए, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने प्रयासों से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। संपत्ति के काम सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। ऑफिस में कंपटीशन का माहौल बन रहा है तो मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है। कामकाज पर पूरा फोकस करें। कुछ खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में अजनबी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। कुसंगति से दूर रहें। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन में चल रही परेशानी दूर होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए। किसी भी मामले में सोच-विचार जरूर करें। गरीब परिवार को अनाज दान करें। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं उनको मिलाजुला फायदा मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। जमीन में निवेश करने की योजना बन सकती है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर के किसी छोटे बच्चे की सेहत खराब हो सकती है जिसकी वजह से आपका मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कार्यालय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं तो आप जल्दीबाजी बिल्कुल भी मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। कामकाज पर ध्यान देना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। मन में चल रही परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किस्मत के सहारे रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। भाग्य के बलबूते आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकते हैं। आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कारोबारी वर्ग जो साझेदारी में काम कर रहे हैं उनको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका समय मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी और खर्च बराबर रहेंगे। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वाहन के रखरखाव में अधिक पैसा खर्च होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button