बॉलीवुड

हमेशा क्यूट और स्वीट दिखने वाली नेहा कक्कड़ ट्रांसपरेंट टॉप पहन जमकर नाची, देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बॉलीवुड की फेमस महिला गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी नेहा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4 करोड़ 57 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। गायिकी के अलावा नेहा अपने डांस और कॉमेडी को लेकर भी जानी जाती हैं। उनके मजेदार विडीयोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनका एक पुराना विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मस्ती में नेहा ने किया जबरदस्त डांस

इस वायरल विडियो (Viral Video) में नेहा कक्कड़ अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी या डिस्को बार में जमकर नाचते दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने काले रंग की ट्रांसपरेंट टॉप पहन रखी हैं। नाचते हुए नेहा के चेहरे के हावभाव बड़े ही अच्छे होते हैं। उन्हें देख यही लगता है कि वे फूल मस्ती के मूड में नाच रही हैं। हमेशा क्यूट और स्वीट दिखने वाली नेहा इस वीडियो में काफी बोल्ड दिखाई दे रही हैं।

देखें वीडियो


फैंस को यह वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है। वे कमेंट कर अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। काम की बात करें तो नेहा का कुछ समय पहले ‘भीगी-भीगी (Bheegi Bheegi)’ सॉन्ग आया था। यह गाना उन्होंने अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर बनाया था। इस गाने के बोल टोनी कक्कड़ और प्रिंस दुबे ने मिलकर लिखे थे। इसके अलावा उनका एक और लेटेस्ट सॉन्ग ‘डायमंड का छल्ला’ भी बड़ा वायरल हो रहा है। इस गाने में वे पंजाबी सिंगर पर्मिश वर्मा के साथ नजर आ रही हैं।


गाने और नाचने के अलावा नेहा रियलिटी शोज़ में जज भी बनती हैं। बॉलीवुड में उनके दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने काफी फेमस हैं।

Related Articles

Back to top button