बॉलीवुड

काजल अग्रवाल की गोदभराई की तस्वीरे आई सामने, चेहरे पर दिख रही अलग ही नूर: देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही अपने फेंस को एक बहुत ही बड़ी गुड़ न्यूज देने वाली है। काजल जल्द ही मां बनने वाली है। आपको पता ही होगा कि काजल ने नए साल की शुरुआत में ही अपने फेंस को इस गुड न्यूज की अधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी। इस दौरान काजल ने अपने बेबी बंप के फ्लांट किया था।

काजल ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ फोटो डालकर ही अपने फेंस को इस खुशखबरी के बारे में बताया था। हाल ही में काजल की गोद भराई की रस्म पूरी हुई है। इस रस्म के दौरान काजल की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर आई है। जिन्हें लोग खुब पसंद कर रहे हैं। सोमवार को काजल की गोदभराई की रस्म के दौरान काजल की खूबसूरती के चर्चे भी आम ही रहे।

चेहरे पर दिख रहा प्रेग्नेंसी का ग्लो

गोदभराई की इन तस्वीरों को काजल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। काजल की इन तस्वीरों में उनके पति गौतम किचलू और परिवार के अन्य करीबी सदस्य भी दिखाई दिए। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि काजल अपनी गोद भराई की रस्म को कितना एंजोय कर रही है। प्रेग्नेंसी की खुशी काजल के चेहरे पर भी साफ नजर आ रही है।

काजल के चेहरे के ग्लो और चमक भी उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में काजल ने अपने पति गौतम को पीछे से पकड़ रखा है और वे बहुत ही खुश नजर आ रही है। दोनों ही इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक तस्वीर में काजल अपने परिवार के साथ रस्म करते नजर आ रही है।

लाल रंग कई साड़ी में दिखी एक्ट्रेस

इस रस्म के लिए काजल और गौतम दोनों ने ही अपने ट्रेडिशन को फॉलो किया है। काजल इस रस्म के दौैरान लाल रंग की साड़ी में नजर आई जबकि गौतम इस फंक्शन में सफेद रंग के कुर्ते के साथ मैरून कलर का वेस्ट कोट पहने नजर आए। फेंस काजल को उनकी गोद भराई के इस लुक में काफी पसंद कर रहे हैं।

कम ही समय में काजल की तस्वीरों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि लोग कमेंट करते हुए भी काजल की तारिफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों काजल अपनेे पति के साथ दुबई में हैं। उनकी गोद भराई की रस्म भी दुबई में ही पूरी हुई।

शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर

काजल अपनी शादी के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दुर है। लेकिन सोशल मीडिया पर काजल लगातार अपने फेंस के लिए खुश करने के लिए अपनी फोटोज डालती रहती है। आपको बता दें कि पिछले ही साल काजल ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की थी।

Related Articles

Back to top button