बॉलीवुडमनोरंजन

VIDEO : वीरू बने धर्मेंद्र तो किरण खेर बनी बसंती, रीक्रिएट किया शोले का आइकॉनिक सीन

टैलेंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 9’ में लोग एक से बढ़कर एक करतब दिखाते हैं जिससे देखने वालों को मजा आ जाता है। जिसके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शो में अक्सर ही कोई ना कोई गेस्ट आते रहते हैं जिससे मजा दुगना हो जाता है। इस बार शो में वेटरन एक्टर धर्मेंद्र पहुंचे।

धर्मेंद्र और किरण खेर ने लाइव शो में किया रोमांस

हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है जिसमे ही मैन की एंट्री होते देखा जा सकता है। शो में धर्मेंद्र ने कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ जजेस के साथ भी ढेर सारी मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। शो में धर्मेंद्र ने किरण खेर के साथ रोमांस किया साथ ही अपनी फिल्म शोले का एक सीन रीक्रिएट किया। इस दौरान धर्मेंद्र और किरण खेर पर हर किसी की निगाहें टिक गई।

वीरू बने धर्मेंद्र तो बसंती बनीं किरण

शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धर्मेंद्र वीरू और किरण खेर बसंती बनी हैं। धर्मेंद्र वीरू के अवतार में बंसती को गन चलाना सिखाते हैं। वह उनसे कहते हैं कि अपनी आंख बंद करके निशाना लगाएं। इस दौरान वह किरण खेर को कमर से पकड़ लेते हैं।

हेमा मालिनी के किरदार को रीक्रिएट करते हुए किरण खेर कहती हैं कि यूं कि दोनों आंखें बंद करके निशाना कैसे लगाउंगी। जिसके बाद धर्मेंद्र एक हाथ से उनकी एक आंख बंद कर देते हैं। उनके फ्लर्ट करने से किरण खेर शर्म से लाल हो जाती हैं।

फैंस ने अनुपम खेर को पुकारा

धर्मेंद्र ने ब्लू सूट पहना हुआ है और किरण खेर रेड कलर की साड़ी में हैं। दोनों की परफॉरमेंस को देखकर जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में मजे भी लिये। एक यूजर ने किरण के पति अनुपम खेर को टैग पर कमेंट किया, ‘अनुपम सर आप कहां हो?’

86 की उम्र में भी बेहद फिट हैं धर्मेंद्र

गौरतलब है कि, अभिनेता धर्मेंद्र 86 साल के हैं और इस उम्र में भी उनकी फिटनेस का जवाब नहीं। जिंदगी भर काम करने वाले धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में सुकून की जिंदगी बिता रहे हैं। जहां वो सब्जियां उगाते नजर आते हैं तो एक्सरसाइज़ करते हुए भी और उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। इतना ही नहीं धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने चाहने वालों से हमेशा जुड़े रहते हैं।

Related Articles

Back to top button