विशेष

महिला पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल, 86 वर्षीय बुजुर्ग को 5KM कंधे पर उठाकर पहुंचाया घर

देश या राज्य में नियम और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का बड़ा योगदान होता है। पुलिस हर समय हमारी सुरक्षा में तैनात रहती हैं, जिससे हम अपने घरों के अंदर चैन की नींद सो पाते हैं। लेकिन ऐसा देखा गया है कि पुलिस को लेकर सभी लोगों का नजरिया अलग अलग होता है परंतु सभी पुलिस वाले एक जैसे नहीं होते हैं।

पुलिस हमेशा हमारी मदद के लिए सबसे आगे रहती हैं। इसी बीच गुजरात से एक मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला पुलिसकर्मी ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल, गुजरात के कच्छ में एक मंदिर में मोरारीबापू की राम कथा सुनने के लिए गई एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई थी।

महिला पुलिसकर्मी ने इस पर बुजुर्ग महिला की मदद की। महिला पुलिसकर्मी ने रेगिस्तान की प्रचंड गर्मी में बुजुर्ग को 5 किलोमीटर पैदल अपने कंधे पर उठाकर सकुशल घर पहुंचाया। महिला पुलिसकर्मी के द्वारा किए गए इस काम की खूब तारीफ हो रही है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी में भी महिला पुलिसकर्मी की सराहना की है।

महिला पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की अनोखी मिसाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कच्छ के खादिर द्वीप पर स्थित भंजदा दादा के मंदिर में मोरारीबापू की राम कथा चल रही थी। एक 86 साल की बुजुर्ग महिला कथा सुनने के लिए पहाड़ी पर चढ़ रही थी। इसी दौरान वह गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी।

जब इस बात की जानकारी स्टैंडबाय पर मौजूद महिला कॉन्स्टेबल वर्षाबेन परमार को मालूम हुई, तो इस पर वह रेगिस्तान की भीषण गर्मी में 5 किलोमीटर पैदल चलकर बुजुर्ग महिला के पास पहुंची और उसे पानी और प्राथमिक उपचार दिया।

भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिला को कंधे पर उठाकर पहुंचाया घर

महिला पुलिसकर्मी वर्षाबेन परमार बुजुर्ग महिला के पास उसकी मदद के लिए पहुंच गईं और उसने बुजुर्ग महिला को अपने कंधों पर उठा लिया। महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को अपने कंधे पर उठाकर 5 किलोमीटर पैदल चलकर सकुशल वापस उनके घर तक पहुंचा दिया। महिला पुलिसकर्मी की मदद के बाद बुजुर्ग महिला ने उन्हें जमकर आशीर्वाद दिया। महिला पुलिसकर्मी के इस काम की हर कोई तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। वहीं गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने भी महिला पुलिसकर्मी की तारीफ की है।

गुजरात के गृह मंत्री ने की महिला पुलिसकर्मी की तारीफ

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने महिला पुलिसकर्मी की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी वर्षाबेन परमार किस प्रकार से कच्छ में रेगिस्तान की प्रचंड गर्मी में 86 साल की बुजुर्ग महिला को अपने कंधे पर ले जाते हुए नजर आ रही हैं।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने महिला पुलिसकर्मी की तारीफ करते हुए ट्वीट में यह लिखा है कि “खाकी की मानवता। कच्छ के रापर में मोरारीबापू जी की कथा सुनने पैदल चलते जा रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारणवश महिला पुलिस अधिकारी वर्षाबेन परमार ने उन्हें 5 किमी तक अपने कंधों पर बैठाकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।”

Related Articles

Back to top button