धार्मिक

11 मई भौमवती अमावस्या के दिन करें ये सरल उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, प्राप्त होगा धन लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार भौम अमावस्या को धर्म-कर्म, स्नान, दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि इस बार वैशाख मास की अमावस्या 11 मई 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। यह अमावस्या मंगलवार को पड़ने की वजह से इसको भौम अमावस्या कहा जाता है। यह भौम अमावस्या बेहद शुभ होती है।

ऐसा माना जाता है कि अगर भौम अमावस्या के दिन अगर कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है। इन उपायों को करने से कई फायदे व्यक्ति को मिलते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भौमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, महत्व और कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए भौमवती अमावस्या का मुहूर्त

भौमवती अमावस्या तिथि प्रारंभ- 10 मई की रात 09 बजकर 55 मिनट से

भौमवती अमावस्या तिथि समाप्त- 12 मई को 12 बजकर 29 मिनट पर

यहां जानिए अमावस्या की पूजा विधि

  1. आप अमावस्या के दिन प्रातः काल जल्दी उठ जाइए। अमावस्या के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं।
  2. इसके बाद आप सूर्य उदय के समय भगवान सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
  3. आप अमावस्या के दिन कर्मकांड के साथ अपने पितरों का तर्पण कीजिए।
  4. इस दिन आप पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत जरूर रखिए।
  5. अमावस्या के दिन आप जरूरतमंद लोगों को दान दक्षिणा जरूर दीजिए और ब्राह्मणों को भोजन कराना ना भूलें।

भौमवती अमावस्या के दिन ये उपाय कीजिए

  • आप भौमवती अमावस्या के दिन सूर्य देव की आराधना जरूर कीजिए। आप सूर्य उदय के समय एक तांबे का लोटा लीजिए और उसमें शुद्ध जल भरकर उसके अंदर लाल चंदन का पाउडर और गुड़हल का फूल डालकर, सूर्य देव के 13 नामों का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • आप इस दिन मंगल स्त्रोत का पाठ अवश्य कीजिए। आप भौमवती अमावस्या के दिन तांबे का त्रिकोण मंगलयंत्र घर में स्थापित कीजिए और नियमित रूप से पूजा करके मंगल स्त्रोत का पाठ कीजिए। आप यंत्र पर लाल चंदन का तिलक करें। इस उपाय को करने से धन लाभ मिलता है।
  • अगर किसी व्यक्ति के ऊपर कर्ज अधिक हो गया है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल रही है तो इसके लिए भौमवती अमावस्या के दिन श्री गणेश ऋण मोचक मंगल स्त्रोत का 51 पाठ कीजिए और गणेश जी को मोदक का भोग जरूर लगाइए।
  • अक्सर देखा गया है कि लोग भूमि से जुड़े हुए काम करते हैं परंतु उनको सफलता नहीं मिल पाती है अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की परेशानी चल रही है तो इसके लिए आप भौम अमावस्या के दिन लाल चंदन की माला धारण कीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे कार्य सिद्ध होंगे। इससे आपको भूमि से जुड़े हुए कार्यों में सफलता हासिल होती है।
  • आजकल के समय में ज्यादातर सभी लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनुष्य धन पाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है परंतु उसको सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी अपने जीवन की आर्थिक परेशानियां दूर करना चाहते हैं और धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए भौमवती अमावस्या के दिन श्री यंत्र की विधि-विधान पूर्वक पूजा कीजिए और श्री सूक्त का पाठ करें। आपको इसका लाभ शीघ्र ही देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button