विशेष

दुनिया की 4 सबसे बड़ी घोटालेबाज महिलाएं, किसी ने खूबसूरती से लूटा तो कोई सपने दिखाकर ले डूबी

जब भी घोटालों या घपलों का जिक्र होता है तो हमेशा आदमियों की ही बात होती है। दुनिया में भ्रष्ट आदमियों की कोई कमी नहीं है। एक से बड़े एक घोटालों में पुरुष काफी आगे रहे हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया की 4 सबसे बड़ी घोटालेबाज महिलाओं के बारे में बताते हैं। इनमें से किसी ने सपने दिखाकर लोगों को लूट लिया तो किसी की खूबसूरती के चक्कर में लोग अपना सबकुछ गंवा बैठे।

चित्रा रामकृष्ण

घपलेबाज महिलाओं की शुरुआत अपने देश से ही करते हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम चित्रा रामकृष्ण का है। चित्रा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सीईओ थीं। चित्रा ने एनएसई को कुछ ऐसे चलाया जैसे वो कोई अपना प्राइवेट क्लब चला रही हों। एक्सचेंज की मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये है। एक्सचेंज को प्राइवेट क्लब की तरह चलाने वाली चित्रा ने मनमानी की हद पार कर दी थी।

चाहे आनंद सुब्रमण्यम की नियुक्ति हो या उनको दी जाने वाली मोटी सैलरी, चित्रा ने नियमों की परवाह न करते हुए खूब मनमानी की। सेबी ने रिपोर्ट दी है कि उन्होंने कुछ सीक्रेट जानकारियां ब्रोकरों और कुछ लोगों को दीं जिससे उनको करोड़ो का मुनाफा हुआ होगा। वहीं चित्रा से इस बारे में पूछा गया तो वो बोलीं कि हिमालय के योगी बाबा के कहने पर वो ये सब करती गईं।

एलिजाबेथ होम्स

अमेरिका की एलिजाबेथ को दूसरा स्टीव जॉब्स कहा जाने लगा था। 19 साल की एलिजाबेथ ने स्टार्ट अप की शुरुआत की थी जो क्रांति ले आया था। उसका दावा था कि वो रक्त की चंद बूंदों से ही इंसान के शरीर में 200 बीमारियां पता कर लेने वाली डिवाइस बनाएगी। डिवाइस से कैंसर सहित 200 टेस्ट हो सकते थे। इस डिवाइस को उसने इडिसन नाम दिया था।

उसने थोरानोस नाम की एक कंपनी भी सिलिकॉन वैली में खोली थी। उसके इस आइडिया के दम पर साल 2014 में कंपनी 9 अरब डॉलर की हो गई थी। उसकी इस डिवाइस पर कोई यकीन नहीं करता था लेकिन अपनी आकर्षक छवि और बात करने के शानदार अंदाज से वह हर किसी को अपनी बात मनवा लेती थीं। बाद में वो फ्रॉड निकली और लोगों का कंपनी में लगा पैसा डूब गया।

रुजा इग्नातोवा

बुल्गारिया की खूबसूरत लड़की रुजा इग्वातोवा भी धोखेबाज लड़कियों की लिस्ट में है। ऑक्सफोर्ड से पढ़ी हुई रुजा ने अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल दुनिया को ठगने के लिए किया। उसने साल 2014 में क्रिप्टो करेंसी वन कॉइन शुरू की। लोगों को बताना शुरू किया कि ये बहुत सेफ है।

वो कहती थी कि उसका वन कॉइन एक दिन बिट कॉइन से भी आगे निकल जाएगा। वहीं जब लोगों ने इसमें पैसे लगाने शुरू किये तब असलियत सामने आई। वो लोगों के 35 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। वो कहां है और किस देश में रह रही है, ये जानकारी अब तक किसी के पास नहीं है।

चंदा कोचर

चंदा कोचर एक समय में भारत में सफल महिलाओं में सबसे बड़ा नाम हुआ करता था। वो आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक थीं और लोग उनकी मिसालें दिया करते थे।

हालांकि उनकी एक गलती ने सबकुछ बिगाड़ कर रख दिया। साल 2018 में वो मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंस गईं। उनके ऊपर पति दीपक कोचर संग मिलकर फ्रॉड करने का आरोप लगा। उनको पद छोडना पड़ा। उन्होंने वीडियोकॉन को गलत तरीके से लोन दिया था।

Related Articles

Back to top button