समाचार

कोरोना ने फिर बदला अपना रंग, अब ये हैं कोरोना के लक्षण

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहे है। वहीं जून के महीने में पिछले करीब 2 महीने से चल रहे लॉकडाउन में भी केंद्रीय सरकार द्वारा काफी छूट दी गई है। लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा लगातार बरकार है। वहीं इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी। दरअसल हाल ही में देश में कोरोना वायरस के विशिष्ट लक्षण की पहचान हुई है।

विशिष्ट लक्षण की हुई पहचान

हैदराबाद में CCMB (कोशिकीय एवं आणविर जीवविज्ञान केंद्र) के वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों में इस विशिष्ट लक्षण की पहचान की है। वैज्ञानिकों ने 41 फीसदी जीनोम अनुक्रम में मिले वायरस की आबादी के इस समूह का नाम Clade A3i (क्लेड ए3आई) रखा है। वहीं CCMB के मुताबिक, भारत में SARS-CoV2 के प्रसार के जीनोम अनुक्रम का नया पूर्वमुद्रण मिला है, जिसके नतीजे अब तक अचिन्हित विषाणुओं की आबादी के एक खास समूह को दर्शाते हैं। Clade A3i कहलाने वाले ये लक्षण देश में काफी मात्रा में मौजूद है। वहीं अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि फरवरी 2020 में संक्रमण के दौरान इस समूह की उत्पत्ति हुई होगी।

इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि इस समूह की उत्पत्ति फरवरी 2020 में ट्रांसमिशन के दौरान हुई होगी और यह भारत में फैला होगा। हालांकि  SARS-CoV2 के भारत के सभी जीनोम नमूनों के 41 प्रतिशत नमूनों में इसकी पुष्टि हुई है और दुनियाभर की बात करें तो 3.2 प्रतिशत नमूनों में यह मिला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि CCMB वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत आने वाली एक लैब है।

बढ़ते जा रहे हैं कोरोना के मामले

गौरतलब है कि देश में बीते बुधवार को कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा करीब 9 हजार मामले सामने आए जो कि चौकाने वाली खबर है। वहीं अब देश में इस महामारी के चलते मरीजों की संख्या दो लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है जो अब लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्य कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राज्य हैं। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम समेत कुछ पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मामले लगातार मिल रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में कोविड-19 का पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया था। वहीं अब महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 2,587 हो गई है जबकि गुजरात में मृतकों की संख्या 1,122 हो गई है।

Related Articles

Back to top button