धार्मिक

राशिफल 22 अप्रैल: माता रानी की कृपा से 5 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, अटके काम होंगे पूरे

आज हम आपको शुक्रवार 22 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कामकाज के सिलसिले में आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। रुपए-पैसों की दिक्कत दूर होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बड़े-बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पिताजी की मदद से पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। प्यार-मोहब्बत के मामलों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर-परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का समाधान हो सकता है लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन फैसले आसानी से ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पैसों से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा फोकस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आपका पैसा काफी लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपनी चतुराई से कार्यों में अच्छा लाभ प्राप्त करने वाले हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सेहत को लेकर लापरवाही मत कीजिए। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे। कार्यस्थल पर योग्यता के हिसाब से चीजों में बदलाव शुरू करें। बेहतर परिणाम मिलने से आपके आसपास और घनिष्ठ लोग भी उत्साहित होंगे। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले सोच-विचार जरूर करें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपनी किस्मत के सहारे कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। धन कमाने के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आप मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। गरीब और जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक आपको सफलता मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। मनोरंजन का वक्त नहीं है, अभी आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। अचानक लाभकारी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जरूरी कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना कठिन हो सकता है। सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने ऊपर किसी भी प्रकार की चिंता हावी मत होने दीजिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान हो सकता है। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। दूसरों के मामले में दखल ना दें। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। निवेश संबंधित मामलों में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button