धार्मिक

Rashifal 16 May 2021: इन 6 राशि वालों का बेहद शुभ बीतेगा दिन, फंसा धन मिलेगा वापस

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 16 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दिमाग में चल रही उलझन और परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। मानसिक रूप से आप कुछ हल्का महसूस करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यालय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहद खास रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अधिनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आप अपनी नई योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते होने के योग हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलजुल कर रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन फायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से टेंशन कम रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके फलस्वरूप आपको कामकाज में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपने ऑफिस के अधूरे कामकाज घर पर कर सकते हैं। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। सफलता की नई राहें हासिल होंगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में मन मुताबिक मुनाफा मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने जरूरी कार्य समय पर खत्म करेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की भलाई के लिए कुछ कार्य कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका दिन उत्तम रहेगा। नई योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको बेहतर परिणाम देखने को मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। माता की सेहत अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिल सकती है। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान देना होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप ऑनलाइन पढ़ने के लिए अपने मित्रों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बना सकते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से आप स्वस्थ नजर आ रहे हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

Related Articles

Back to top button