अजब ग़जब

नई-नवेली दुल्हन संग पति ने जबरदस्ती मनानी चाही सुहागरात, तो नाराज हो गई पत्नी, ऐसे लिया बदला

सुहागरात सभी के जीवन का एक अहम हिस्सा माना जाता है। इस रात को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इस रात में महिला और पुरुष दोनों में ही समान उत्सुकता रहती है। हर कोई अपनी सुहागरात को खास बनाने की कोशिश में लगा रहता है परंतु अक्सर ऐसे कई मामले आए दिन सुनने को मिल जाते हैं, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है।

दरअसल, एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया है, जहां पर नई-नवेली दुल्हन कोई ना कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से मना करती रही थी। वहीं दूल्हा भी कुछ समय तक उसकी बात मानता रहा लेकिन जब एक दिन पति ने जबरदस्ती पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो वह गुस्से में आ गई और उसने पति के प्राइवेट पार्ट को दातों से काट दिया।

सुहागरात के दिन भी पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया था इनकार

पीड़ित शख्स के द्वारा ऐसा बताया गया कि 27 जनवरी को उसकी शादी मिर्जापुर के विंध्‍याचल में हुई थी। शादी का समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में रखा गया था। सभी रीति-रिवाजों के अनुसार उसकी शादी संपन्न हुई। जब शादी करने के बाद नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तो सुहागरात वाले दिन ही उसने अपने पति को शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था।

नई-नवेली दुल्हन के साथ पति ने जबरन सुहागरात मनाने की कोशिश की, तो पत्नी ने किया ऐसा

मीडिया से बातचीत के दौरान पति ने यह बताया कि जब उसकी पत्नी शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची तो वह लगातार कोई ना कोई बहाना बनाती रहती थी और सुहागरात मनाने में वह आनाकानी करती रहती थी। पति का कहना है कि उसने 22 फरवरी की रात को नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने के लिए कोशिश की परंतु उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाया था कि जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। जब युवक दुल्हन के साथ कोशिश करते हुए शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था तो पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट लिया।

नगदी और गहने लेकर फरार हुई दुल्हन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि जब युवक के साथ यह घटना हुई तो वह बिस्तर पर दर्द की वजह से कराहने लगा। युवक को असहनीय पीड़ा हो रही थी, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर ही पड़ा पड़ा कराह रहा था। वह जैसे-तैसे दूसरे कमरे में चला गया। बस क्या था, इसी बात का नवविवाहिता ने फायदा उठाया और घर के अंदर जितने भी नगद पैसे और गहने थे, वह सब उसने बटोरे लिए और लेकर घर से भाग गई।

लूटपाट की घटना को लुटेरी दुल्हन ने दिया अंजाम

जब यह पूरा मामला हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। वहीं पुलिस को इस बात का शक है कि लुटेरी दुल्हन की नीयत लूटपाट की घटना को अंजाम देने की थी। इसी वजह से उसने युवक से शादी भी की थी और ऐसा हुआ भी, लुटेरी दुल्हन सब कुछ लूट कर फरार हो गई। पति ने जब पुलिस में इसकी शिकायत दी तो उसके आधार पर स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अब आरोपी लुटेरी दुल्हन का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button