बॉलीवुड

जब शूटिंग के दौरान आपा खो बैठे थे दीपिका-रणवीर, कट बोलने के बाद भी पागलों की तरह कर रहे थे kiss

बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बहुत फ़ेमस है। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। फैंस इन्हें ‘दीपवीर’ कहते हैं। दोनों ने साल 2018 में 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी रचाई थी। इसके बाद इनकी शादी के 3 रिसेप्शन भी हुए थे।

शादी के पहले दीपिका रणवीर एक दूसरे के साथ 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। इनके प्यार की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री जबरदस्त थी।

इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी बड़ा फ़ेमस है। दरअसल इस फिल्म में एक लव मेकिंग सीन था। रणवीर और दीपिका ने इस सीन को बड़े ही पैशन के साथ किया था। अब दिलचस्प बात ये रही कि जब डायरेक्ट ने सीन खत्म होने के बाद कट बोला तो भी ये दोनों नहीं रुके। सबके सामने एक दूसरे को ‘किस’ करते रहे।

वहां मौजूद एक क्रू मेंबर के हवाले से पता चला कि ये दोनों ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के गाने ‘अंग लगा दे रे’ गाने की शूटिंग के दौरान बहक गए थे। जब डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी इन्होंने एक दूसरे को चूमना बंद नहीं किया तो वहां मौजूद सभी लोग समझ गए कि ये रिलेशनशिप में हैं।

‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ साल 2013 में आई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बहुत हिट हुई थी। इसके बाद दोनों ने ‘फाइनडिंग फैनी’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में साथ काम किया। अब जल्द ही दोनों एक बार फिर रोहित शेट्टी की फिल्म ’83’ में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर फ़ेमस क्रिकेटर कपिल देव जबकि दीपिका उनकी वाइफ बनेगी।

कोरोना महामारी के चलते दीपिका और रणवीर को एकसाथ समय बिताने का बहुत मौका मिला है। हाल ही में दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। हालांकि कोरोना की वजह से ये इसे सेलिब्रेट करने कहीं जा नहीं सके। बता दें कि शादी की पहली सालगिरह पर कपल तिरुपति दर्शन करने गया था।

कुछ दिनों पहले ही दीपिका का ड्रग केस में भी नाम जुड़ा था। उनके ऊपर अपनी मैनेजर से ड्रग्स मांगने का आरोप लगा था। हालांकि फिलहाल इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आरोप लगने के बाद दीपिका की इमेज पर नेगेटिव इफेक्ट जरूर पड़ा था।

वैसे आप लोगों को दीपिका और रणवीर की जोड़ी कैसी लगती है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button