बॉलीवुड

सलमान खान को आई लता मंगेशकर की याद, गाया ‘लग जा गले’ गाना, बोले- लता जी आप जैसा कोई नहीं

स्वर कोकिला लता मंगेशकर 6 फरवरी इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं। फैंस इस दुखद खबर से उभर नहीं पाए हैं। ना सिर्फ फैंस बल्कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अब तक लता जी को याद कर रहे हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर को अपने ही अंदाज में याद किया है।

maine pyar kiya

सलमान को आई लता मंगेशकर की याद

दरअसल, सलमान को बैठे-बैठे लता मंगेशकर की याद आ गई। फिर उन्होंने अपने अंदाज में गाना गा कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सलमान खान की सिंगिंग को देख कर फैंस काफी सरप्राइज हैं। सलमान ने लता दीदी का आइकॉनिक गाना – ‘लग जा गले से फिर ये हंसी रात हो न हो।।’ गाने को गुनगुनाते सुने जा रहे हैं।

लता के लिए लिखा ख़ास कैप्शन

सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “आपकी तरह कोई नहीं हो पाएगा लताजी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

लाखों लोगों ने पसंद किया सलमान का गाना

कुछ ही घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लता जी को याद कर रहे हैं। साथ ही फैंस सलमान खान की सिंगिंग की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

लता जी संग सलमान ने शेयर की पुरानी तस्वीर

लता मंगेशकर के निधन के बाद जब पूरे देश से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई थी जब सलमान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। सलमान ने तब लता मंगेशकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, ‘आप बहुत याद आओगी हमारी नाइटिंगेल। पर आपकी आवाज हमेशा रहेगी। रेस्ट इन पीस लता जी।’

बता दें, भारत की दिग्गज गायिका और दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वालीं लता मंगेशकर के जाने से देश ही नहीं दुनिया के कोने कोने में बसे लोग दुखी हैं। दीदी के जाने के बाद जहां भारत सरकारने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। वहीं इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुकाया गया था।

दुनियाभर में दुख प्रकट किया

स्वर कोकिला के जाने के बाद दुनियाभर से बड़ी बड़ी शख्सियत दीदी के सम्मान में संदेश देती नजर आईं। पाकिस्तान से लेकर श्रीलंका तक तमाम देशों ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख प्रकट किया था। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किए थे, बॉम्बे में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास की तरफ से भी ट्वीट किया गया था।

Related Articles

Back to top button