विशेष

भारत के मुकाबले इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, कीमत में है जमीन आसमान का अंतर

सोने की धातु बेहद ही पवित्र होती है और भारत में शादी के दौरान सोने के गहनें जरूर पहनने जाते हैं। भारत में इन दिनों सोने के भाव आसमान को छू रहे हैं और कुछ महीनों पहले सोने के दाम 55 हजार के पार तक पहुंच गए थे। इस समय 10 ग्राम सोने के दाम 51 हजार के आसपास हैं। सोने के दामों में आया ये उछाला काफी ज्यादा है। एक साल पहले सोने के भाव 30 हजार के करीब थे। वहीं एक अनुमान के तहत दीवाली के पर्व के दौरान सोने का दाम 55 हजार को फिर से पार करने वाले हैं।

आज हम आपको पांच ऐसे देशों के नाम बताने जा रहे हैं। जहां पर सोने के दाम काफी कम हैं। भारत के मुकाबले इन देशों में बेहद ही सस्ते में सोना बचा जाता है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में –

दुबई

दुबई में सोना खूब बेचा जाता है। यहां के हर बाजार में आपको आसानी से सोने की दुकान मिल जाएगी। यहां पर सोने के गहनों की मांग काफी ज्यादा है और सोने के दाम भारत के मुकाबले बेहद ही कम है। दुबई में दिएरा नामक जगह है, जो कि गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब मानी जाती है। इसके अलावा जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजारों में भी कम कीमत में सोना बेचा जाता हैं।

इस समय दुबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 46,000 रुपए चल रही है।

बैंकाक

बैंकाक में भी भारत के मुकाबले सोने के दाम काफी कम है और यहीं वजह है कि जो लोग थाइलैंड धूमने जाते हैं। वो यहां से सोना भी खरीदते हैं। चाइना टाउन जगह पर यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आपको बड़ी सारी सोने की दुकाने मिलेंगी। जहां से आप सोने के गहनें खरीद सकते हैं। वो भी कम कीमत पर।

इस समय बैंकाक में 10 ग्राम सोने की कीमत 44,000 रुपए चल रही है।

हांगकांग

हांगकांग में भी सोने के दाम काफी कम है। आपको बता दें कि हांगकांग दुनिया का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है और यहां पर खूब सोना बेचा जाता है। साथ में ही भारत के मुकाबले यहां पर सस्ते में सोना मिल जाता है। इसके अलावा यहां के गोल्ड डिजाइन भी काफी सुंदर हैं, जो कि दुनिया भर में फेमस हैं।

इस समय हांगकांग में 10 ग्राम सोने की कीमत 45,000 रुपए चल रही है।

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख शहर अपने गोल्ड मार्केट के लिए फेमस है। इस देश में भी सोने के दाम भारत के मुकाबले कम हैं। इस देश में जाकर आपको आसानी से हैंडमेट डिजाइनर गहनें मिल जाएंगे। इसलिए अगर आप कभी स्विट्जरलैंड जाएं तो वहां से सोना जरूर खरीद लें।

इस समय स्विट्जरलैंड में 10 ग्राम सोने की कीमत 44,000 रुपए चल रही है।

भारत के इस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता सोना

भारत के हर राज्य में सोने के दाम अलग-अलग हैं। हालांकि इन दामों में ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन केरल राज्य में काफी सस्ता सोना मिल जाता है। केरल राज्य के कोच्चि शहर में मालाबार गोल्ड, भीमा जेवेल्स, जोयलुकास जैसे कुछ जगहों पर जाकर आप कम कीमतों में सोना खरीद सकते हैं। कोच्चि में त्योहारों के समय इन दुकानों के बाहर लंबी लाइन लग जाती है। इतना ही नहीं यहां पर पुराने सोने के गहनों के बदले नए गहने भी आसानी से मिल जाते हैं।

Related Articles

Back to top button