धार्मिक

घर से तुरंत बाहर निकाल दें ये 10 चीजें, बनती है दरिद्रता और दुख का कारण

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि घर में सभी चीजें वास्तु के अनुरूप न हो तो अशान्ति, दरिद्रता और दुख जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है। वहीं वास्तु के नियमों का पालन करने पर सुख, शांति और धन लाभ होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी अपने घर में नहीं रखना चाहिए।

1. घर में कबूतर का घोंसला नहीं बनने देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। जिस घर में यह होता है वहां कई बड़ी मुसीबतें या सकती है।

2. घर में मधुमक्खी या ततैया के छत्ते को भी नहीं बनने देना चाहिए। यदि हो तो इसे हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिस घर में ये होता है वहां दुर्घटनाएं होने के चांस बढ़ जाते हैं।

3. मकड़ी का जाल भी एक ऐसी चीज है जिसे घर में नहीं बनने देना चाहिए। वास्तु के मुताबिक मकड़ी के जाले से परिवार में उलझन और परेशानियां बढ़ने लगती है। इससे धन लाभ भी नहीं होता है।

4. टूटे आईने या शीशे को भी घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। इससे आप जो भी काम करते हैं वह पूर्ण नहीं होता है।

5. घर में चमगादड़ का आना भी वास्तु विज्ञान में अशुभ माना गया है। यह सूनेपन की निशानी होती है। घर में चमगादड़ आने से परिवार टूटने लगता है। सभी आपको छोड़ चले जाते हैं। कई बुरी चीजें भी होती है। इसलिए कोशिश करें की घर में चमगादड़ न घुस सके।

6. कई लोगों की आदत होती है कि वे छत पर कबाड़ और बेकार की चीजें पटक देते हैं। वास्तु के अनुसार यह भी अशुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जो घर के लिए हानिकारक होती है।

7. पूजा घर में बासी फूल ज्यादा दिनों तक नहीं रखना चाहिए। वहां सिर्फ ताजे फूल ही रखें। बासे फूलों को कहीं और रखें या घर से बाहर कर दें। ऐसा न करने पर भगवान आपसे नाराज हो सकते हैं।

8. यदि आपके घर कोई बिजली के खराब उपकरण पड़े हो तो उन्हें भी तुरंत हटा दीजिए। यह चीजें घर की खुशहाली में बाधा बनती है।

9. घर में धूल और गंदगी इकट्ठा न होने दे। इससे मां लक्ष्मी घर प्रवेश नहीं करती है।

10. रात को रसोई में झूठे बर्तन न छोड़े। इससे घर की बरकत कम होने लगती है।

आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Related Articles

Back to top button