धार्मिक

ऋषि पंचमी पर बना विशेष संयोग, जानिए आपकी राशियों पर क्या आएगा बदलाव, किसका शुभ समय होगा आरंभ

आज ऋषि पंचमी मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति ऋषि-मुनियों की पूजा करता है तो वह हर प्रकार के पापों से मुक्ति पा सकता है। ऋषि पूजने के दिन सप्त ऋषियों को पूजा जाता है। यदि हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखे तो ऋषि पंचमी पर ग्रह नक्षत्रों की वजह से विशेष संयोग बन रहा है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर ऋषि पंचमी पर बन रहा विशेष संयोग किन राशियों के लोगों के लिए शुभ साबित होगा? आपके जीवन में कैसा बदलाव आ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक किसी निराशाजनक स्थिति में पड़ सकते हैं। आपको अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आप अपने जीवन की हर चीज से कुछ ना कुछ सीख लीजिए। खर्चों पर लगाम रखने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची होने की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। घर-परिवार की जरूरी चीजों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। प्यार के मामले में आपका समय ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को इस विशेष संयोग की वजह से सफलता के मार्ग हासिल होंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। मनोरंजन क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। मानसिक तनाव कम रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। माता-पिता और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने जीवन में खुशियों भरे पल प्राप्त होंगे। आपके खर्चों में कमी आएगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आपका समय खूबसूरत हो जाएगा। सुनहरे पलों को याद करके आप काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। करीबी दोस्तों की मदद मिल सकती है। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ पुरानी योजनाएं प्रगति पर आएंगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय फायदेमंद रहने वाला है। यदि आप भागीदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू सुख-साधन में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है लेकिन इससे घर-परिवार के लोग काफी खुश रहेंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में सुधार कर सकते हैं। आपकी अटकी हुई योजना पूरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से पारिवारिक माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। जीवन साथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर बेचैन हो सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आपको आर्थिक हानि होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहने वाला है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। घर-परिवार में चल रहा तनाव दूर हो सकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो आने वाले समय में आपके बेहद काम आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने जीवन साथी के बर्ताव से काफी परेशानी हो सकती है। आपको किसी भी मामले में समझदारी पूर्वक फैसला लेने की जरूरत है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय निवेश जैसे कार्य के लिए ठीक नहीं है। प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए अन्यथा आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। पुराने किए गए कामकाज का अच्छा लाभ मिल सकता है। आप शारीरिक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। रिश्तेदारों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। किसी खास योजना में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिससे आपको बेहतर फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपको परिस्थितियों के अनुसार अपने आप में बदलाव करने की जरूरत है। जीवन साथी से छोटी-मोटी बहस बाजी हो सकती है। प्यार के मामले में आपका समय थोड़ा कठिन रहेगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय मनोरंजन के कार्यो में अधिक व्यतीत होगा। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि साथ काम करने वाले लोगों से बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने उग्र स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य लाभ मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से आपके संबंधों में सुधार आ सकता है।

Related Articles

Back to top button