धार्मिक

2023 में सबसे ज्यादा लकी रहेंगी ये राशियां, दोनों हाथों से बटोरेंगी पैसा, करियर भी मारेगा छलांग

साल 2023 बस कुछ ही दिन में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस नए साल को लेकर हर कोई बड़ा जिज्ञासु है। सभी के मन में यही जानने की उत्सुकता है कि आने वाला ये नया साल उनके लिए कैसा होगा? आज हम आपकी यह जिज्ञासा दूर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 2023 में कई ग्रह और नक्षत्र अपनी स्थिति बदल रहे हैं। इसका सीधा फायदा कुछ विशेष राशियों को मिलेगा। इनके लिए नया साल बेहद भाग्यशाली रहेगा।

मिथुन राशि

नए साल में मिथुन राशि के जातकों की चांदी ही चांदी होने वाली है। आपके लिए नया साल बेहद लकी रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। 2023 आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। आपके पास खूब पैसा आएगा। जॉब और बिजनेस में लाभ होगा। विदेश जाकर भी कमाई कर सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। आपके ऊपर ईश्वर का हाथ रहेगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। एक के बाद एक कई शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए 17 जनवरी 2023 के बाद का समय बड़ा शुभ रहने वाला है। इस तारीख को शनि ग्रह सिंह राशि में गोचर कर रहा है। इससे इनके सुनहरे दिन शुरू हो जाएंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। पैसा कमाने के नए साधन खुल जाएंगे। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। आप के सुख जीवन की ओर अग्रसर हो जाएंगे। लाइफ की पुरानी तकलीफें भूल जाएंगे। शत्रु भी आपके व्यक्तिव के कायल हो जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए साल 2023 ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपके अभी तक जो भी काम रुके हुए थे वह समय रहते हो जाएंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं नए वर्ष में समाप्त हो जाएगी। आपकी तिजौरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी। विदेश में जॉब का ऑफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी के चांस भी है। छात्रों को परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृश्चिक राशि

यह राशि 2023 में पैसों से खेलेंगी। इन्हें धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। आपको बस इन अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे। विवाह का योग भी बन रहा है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य नए साल में हो सकते हैं। आप नए मकान या वाहन के मालिक बन सकते हैं। लॉटरी, सट्टा और अन्य जगह पैसा निवेश करने पर लाभ मिल सकता है। परिवार में सुख और शांति रहेगी।

कुंभ राशि

साल 2023 में कुंभ राशि के जातकों की मौज रहेगी। इनके सभी दुख एक झटके में खत्म हो जाएंगे। इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। इन्हें अपना प्यार भी मिल जाएगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जॉब में नया मुकाम हासिल होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे।

Related Articles

Back to top button