समाचार

CM योगी ने दी लव जिहादियों को चेतावनी, कहा- नहीं सुधरे तो निकलेगी ‘राम नाम सत्य है’ की यात्रा

लव जिहाद को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है। ताकि राज्य में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को रोका जा सके। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद कानून लाने का एलान किया है और कहा है कि जो लोग लड़कियों को धोखा देकर उनसे शादी करेंगे, उनकी  ‘राम नाम सत्य है’ की यात्रा निकाली जाएगी। जौनपुर में उप चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ ने रैली की थी और इस दौरान इन्होंने ये बात कही है।

इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि शादी-ब्याह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। धर्म परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए और इस आधार पर किए गए धर्म परिवर्तन को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार ने निर्णय किया है कि ‘लव जिहाद’ को सख्ती से रोकने के लिए एक प्रभावी कानून बनेगा।

योगी ने कहा कि जो लोग धोखे से अपना नाम छुपाकर, स्वरूप छुपाकर बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं। उनको पहले से मेरी चेतावनी है कि अगर नहीं सुधरे ‘राम नाम सत्य है’ की यात्रा अब निकलने वाली है। गौरतलब है कि हिंदुओं में अंतिम संस्कार की यात्रा में ‘राम नाम सत्य है ‘बोला जाता है।

देवरिया और जौनपुर जिले की मल्‍हनी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए रखी गई जन सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आगे कहा कि हमारी सरकार मां-बहनों की इज्‍जत की सुरक्षा करने को दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत की गई है। आगे चलकर ये जल्द ही ‘ऑपरेशन शक्ति’ में बदलेगा। लव जिहाद में शामिल लोगों के पोस्‍टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे हैं लव जिहाद के मामले

गौरतलब है कि हाल के दिनों में लव जिहाद के काफी सारे मामले देश से सामने आए हैं। जहां पर लड़कियों से लड़के धर्म छुपाकर शादी कर रहे हैं और शादी के बाद लड़कियों को धर्म बदलने पर मजबूर कर रहे हैं, या फिर उनकी हत्या कर रहे हैं। लव जिहाद के मामले उत्तर प्रदेश राज्य से अधिक देखने को मिल रहे हैं। इस राज्य में लव जिहाद का शिकार हुई एक हिंदू लड़की ने तो खुद को आग के हवाले कर दिया था।

जबकि प्रिया नाम की लड़की से मेरठ के युवक ने नाम बदलकर शादी की थी। शादी के बाद जब प्रिया को पता चला की उसका पति मुस्लिम है और उसका असल नाम शमशाद है, तो खूब हंगामा हुआ। सच सामने आने के बाद शमशाद ने प्रिया से पैसे लूटने चाहे और एक दिन प्रिया और उसकी बेटी कशिश की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button