विशेष

देवर की शादी में नेग के लिए डिंपल यादव ने खूब किया था हंगामा, नेग में मिली थी इतनी कीमती चीज

ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि राजनीतिक जगत में भी लोगों का शादियों में खूब क्रेज देखने को मिलता है। ऐसा ही क्रेज समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव के बेटे की शादी में देखने को मिला। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की शादी की खूब चर्चा हुई थी। लेकिन इस शादी में सबसे ज्यादा जिस बात को लेकर हुई थी वह है डिंपल यादव द्वारा लिया गया नेग।

जानकारी के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल एक रस्म के दौरान नेग के लिए अड़ गईं। जब तक उन्हें मनमुताबिक नेग नहीं मिला वह तब तक नहीं मानी। अखिलेश यादव ने भी उनको उस समय समझाने की कोशिश की लेकिन वो टस से मस नहीं हुईं। तब उनके देवर जिनकी शादी हो रही थी, उन्होंने जब एक बड़ा गिफ्ट दिया तब जाकर वो मानी।

akhilesh yadav

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने देवर आदित्य को घोड़ी पर चढ़ने से पहले शगुन का काला टीका लगाया था। ऐसे में वह नेग की हक़दार थीं। आदित्य डिंपल को नेग के बदले में कुछ पैसे दे रहे थे लेकिन डिंपल को कुछ और और ज्यादा की ही उम्मीद थी।

वह काफी देर तक अपनी जिद पर अड़ी रही। इस दौरान अखिलेश ने भी अपने भाई की तरफ होते हुए डिंपल यादव को कई बार मनाने का प्रयास किया लेकिन डिंपल मानने वालों में से कहां थीं।

आख़िरकार भाभी की जिद के आगे देवर आदित्य को झुकना ही पड़ा था। आदित्य ने टीका लगाने के नेग में भाभी डिंपल को एक कार गिफ्ट की। कार की चाबी लेने के बाद ही डिंपल ने उन्हें घोड़ी पर चढ़ने दिया था। देवर की शादी में डिंपल जमकर नाची थीं। उनके कई वीडियोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Related Articles

Back to top button