धार्मिक

भाई दूज पर अतिगण्ड नाम का बन रहा अशुभ योग, इन राशियों के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव, रहें संभलकर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाश मंडल में समय के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बदलती रहती है, जिसकी वजह से बहुत से योगों का निर्माण होता है। कभी भी कोई ग्रह अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले फल शुभ-अशुभ माने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज भाई दूज पर अतिगंड नाम का अशुभ योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आखिर किन राशि वाले लोगों को संभल कर रहना होगा और किनका समय बेहतर रहेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं अशुभ योग की वजह से किन राशियों को रहना होगा संभलकर

मेष राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। कारोबार में अचानक कुछ बदलाव आ सकता है, जिसके कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान तुलना झेलना पड़ सकता है। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। बच्चों की सेहत से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी। कुल मिलाकर आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य और संयम रखना होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपनी बात कहने से ज्यादा लोगों की बात समझने की कोशिश कीजिए। आप अपने कामकाज में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। जीवनसाथी की किसी काम में सलाह फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। व्यापार में मुनाफा मिलने की स्थिति नजर आ रही है परंतु आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी उठानी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने महत्वपूर्ण कामों पर फोकस करना होगा अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण नकारात्मक रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्तो में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। इस राशि के लोग अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा कष्ट मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में दूसरों पर अधिक उम्मीद करने से बचना होगा। आप अपने कार्य खुद पूरे कीजिए। आपके मन में जरूरतमंद लोगों की भलाई करने की इच्छा जागृत हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक पर लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह लीजिये। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने हर काम के प्रति काफी गंभीर नजर आएंगे। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है परंतु आप अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। करियर से जुड़े हुए मामलों में कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से आपको बचकर रहने की आवश्यकता है। अचानक किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा।

मकर राशि वाले लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। बच्चों की तरफ से कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी की इच्छा पूरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी सब्जेक्ट में परेशानी आ सकती है। आप गुरुजनों की सहायता लेने में संकोच मत कीजिए। वाहन प्रयोग में लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

मीन राशि वाले लोगों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। भाग्य का साथ ना मिलने की वजह से कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अधिक फायदे के चक्कर में कहीं भी पूंजी ना लगाएं। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन उदास रहेगा।

आइए जानते हैं किन राशियों का समय रहेगा बेहतर

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छे पल आने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नए बिजनेस में आपको मन मुताबिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। छोटे कारोबारी लोगों को बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस में लगातार तरक्की हासिल होगी। दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आपको सफलता मिलने की प्रबल योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रास्ता मिल सकता है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पिता से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को अपनी पुरानी योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आपको कई क्षेत्रों से फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता से सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के कारोबार में बरकत होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। नजदीकी रिश्तो में चल रही खटास समाप्त होगी। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिए माता पिता से सहायता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button