अजब ग़जब

शादी के बाद दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत की देखते ही रह गया दूल्हा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

शादियों का सीजन हैं ऐसे में आपने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे वीडियोे देखे ही होंगे जो कि आपको शादियों मे हुए कुछ फनी या ऐसे मूमेंट को शेयर करते हों जिसे देखने के बाद आप उन्हें देखते ही रह जाए। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी है। यहां भी दुल्हन कुछ ऐसी ही हरकत कर देती हैं जिसे देखने के बाद अब लोगों की नजरें इस दुल्हन से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

वैसे तो लगभग सभी शादियों में कुछ ऐसा होता ही हैं जो कि उस शादी को सबसे हटके बना देता है। कभी जानबुझ कर तो कभी अनजाने में ही सही लेकिन कोई ना कोई तो वाक्या ऐसा घट ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग उसे कभी भूल नहीं पाते। और अब तो सोशल मीडिया का दौर है यहां तो ऐसी चिजें तुरंत ही वायरल हो जाती है। जिससे सिर्फ शादी मे आए मेहमान ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग इन हरकतों को देख कर खुब हंसते हैं।

शादी के बाद दुल्हन की हरकत देख हैरान रह गया दूल्हा

ऐसा ही कुछ इस शादी में भी हुआ है। यहां पर दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ ऐसा नॉटी हरकत कर दी कि जिसे देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। दुल्हन का ऐसा नॉटी अंदाज देख लोग इसके मुरीद हो गए हैं। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद दुल्हन की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

आपको इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही खाना खाने के लिए बैठे हैं ऐसे में खाने के बीच ही दूल्हे के साथ ऐसी हरकत करती हैं जो कि सबको काफी मजेदार लगती है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन शादी की रस्म पूरी होने के बाद खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि दुल्हन अपने हाथों से अपने दूल्हे को खाना खिला रही है।

लाखों लोग कर चुके वीडियो को लाइक

जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे को अपने हाथों से खाना खिलाने जा रही होती है, वैसे ही दूल्हा खुशी के मारे फूला नहीं समाता। ऐसे में जब दूल्हा अपनी खुशी को जताते हुए मुंह आगे करके दुल्हन के हाथ से निवाला खाने जाता है। तभी दुल्हन हाथ पीछे कर निवाला खुद खा लेती है। सिर्फ इतना ही नहीं दुल्हन इस समय ऐसे क्यूट एक्सप्रेशन देती हैं जो कि लोगों का दिल ही जीत लेते हैं।

दुल्हन की इस क्यूट और नॉटी हरकत को सोशल मीडिया पर खुब पसंद किया जा रहा हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं लोग इस पर कमेंट करने से भी नहीं रुक रहे हैं। अब तक करीब सात लाख लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button