धार्मिक

मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत देते हैं ऐसे सपने, दिख जाए तो रातोंरात बदलता है भाग्य

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है वहां पैसों की कभी कोई कमी नहीं रहती है। यही वजह है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर आने से पहले मां लक्ष्मी कुछ खास संकेत देती है। स्वप्न शास्त्र की माने तो यदि आपको सपने में कुछ खास चीजें दिखाई दे तो वह मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है। तो चलिए जानते हैं कि वह चीजें कौन सी हैं।

भारी बारिश

यदि आपको सपने में भारी बारिश होती हुई दिख जाए तो यह शुभ स्वप्न माना जाता है। सपने का मतलब है कि आपके घर जल्द पैसों की आवक बढ़ने वाली है। आपको धन कमाने के कई नए अवसर मिलने वाले हैं। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होने वाला है। पैसों के मामले में आपकी किस्मत चमकने वाली है।

पीला फल या लाल फूल

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में पीले रंग का फल देखना काफी शुभ होता है। इसी तरह लाल रंग के फूल को सपने में देखना भी लाभकारी माना जाता है। इन दोनों ही सपनों का अर्थ है कि आपको जल्द ही स्वर्ण की प्राप्ति होने वाली है। ऐसा सपना आने पर आप सोने से जुड़ा कोई निवेश भी कर सकते हैं।

मंदिर

सपने में मंदिर का दिखना भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि धन के देवता कुबेर आपसे बेहद खुश हैं। वह जल्द आपके घर पैसों की बारिश कर सकते हैं। आपके पास चारों तरफ से पैसा आएगा। इस सपने का एक बात यह भी है कि आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। कहीं अटका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा।

लाल रंग की साड़ी

यदि आप सपने में किसी को लाल रंग की साड़ी पहने हुए देख ले तो यह बेहद शुभ माना जाता है। सपने का अर्थ है कि आपके घर में लक्ष्मी आने वाली है। आपको अब पैसों से जुड़ी कोई टेंशन नहीं लेनी है। आपके घर के सदस्यों की उन्नति हो सकती है। यह सपना आने पर घर में मां लक्ष्मी की पूजा पाठ बड़े लेवल पर करवानी चाहिए।

ऊंचाई पर चढ़ना

यदि आप सपने में खुद को किसी पहाड़ या ऊंची जगह पर चढ़ता हुआ देखे तो यह एक अच्छा संकेत होता है। इस सपने का मतलब है आप जीवन में बहुत तरक्की करने वाले हैं। आपके सभी सपने सच होने वाले हैं। नौकरी में कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस का विस्तार हो सकता है। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

दांत साफ

यदि आप सपने में खुद को दांत साफ करता हुआ देखे तो यह भी एक अच्छा संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आपको उनका आशीर्वाद मिलने वाला है। उनकी कृपा दृष्टि से आपके सभी अटके कार्य पूरे हो जाएंगे। दुख और गरीबी पीछा छोड़ देगी।

बैंक में पैसा जमा करना

यदि आप सपने में खुद को बैंक में पैसा जमा करते हुए देखें तो ये भी शुभ समाचार होता है। इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है। आपकी पैसों की तंगी खत्म होने वाली हैं। कहीं न कहीं से पैसा आपकी झोली में ही आकर गिरने वाला है। आपको बस चौकन्ना रहना है।

Related Articles

Back to top button