धार्मिक

राशिफल 9 जुलाई: आज शनि कृपा से 5 राशियों के भाग्य में होगा सुधार, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

आज हम आपको शनिवार 9 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। आप अपने विचार सकारात्मक बनाए रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अपनी कोशिश जारी रखनी होगी, बहुत ही जल्द आपको अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपको करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। खर्चों में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मनोरंजन के कार्यो में अधिक व्यतीत होने वाला है। परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। नई नौकरी मिलने की उम्मीद है। किसी पुराने काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, आगे चलकर आपको लाभ जरूर मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यभार अधिक होने के कारण परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। अगर ऐसा है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश कीजिए। सेहत में गिरावट आ सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। पहले की गई किसी गलती की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आपके सामने कई चुनौतियां सामने आ सकते हैं, जिनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। अगर किसी को पैसा उधार दिया है, तो आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में बरकत होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कई तरह के काम संभालने पड़ सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जोखिम उठाने से बचना होगा। आप अपने भविष्य के लिए सोच विचार करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर के छोटे बच्चों के साथ शाम को मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के लोगों के साथ बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग हैं। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आपके भाग्य को मजबूत बना रही है इसलिए अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने सोचे हुए कामों को सही समय पर पूरा कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम भाइयों की मदद से पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। घर परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। जिस काम को काफी लंबे समय से करने का सोच रहे थे, आज वह काम पूरा हो जाएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। रोजमर्रा के मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा।

Related Articles

Back to top button