विशेष

जेल में था पति, जैसे ही जमानत मिली बीवी को उसी के दुपट्टे से मार दिया, बोला- बदला पूरा हुआ..

पति पत्नी के बीच छोटी मोटी नोकझोंक होना आम बात है। बहुत से मिया बीवी ऐसे हैं जिनके बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता है। लेकिन बाद में दोनों फिर से अच्छे से रहने लगते हैं। लेकिन हर केस में ऐसा नहीं होता है। कभी कभी हसबैन्ड वाइफ के बीच की फाइट बहुत बड़ा रूप भी ले लेती है। ऐसे में गुस्से में इंसान कोई खतरनाक कदम तक उठा लेता है। अब दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की इस घटना को ही ले लीजिए।

यहां एक पति जेल से जमानत लेकर बाहर आया। फिर कुछ दिनों बाद उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जब पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ा तो उसने कहा कि ‘मेरे बदला पूरा हुआ।’ तो आखिर ये पति अपनी बीवी से किस बात का बदला ले रहा था जो उसने उसे मौत के घाट तक उतार दिया। चलिए इस खूनी लव स्टोरी विस्तार से जानते हैं।

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहने वाली झरना नाम की युवती लोगों के घर घर जाकर घरेलू काम करती थी। उसके अपने पति नंदा नायक के साथ रिश्ते कुछ खास नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर कई बार लड़ाई झगड़ा होता रहता था। शनिवार के दिन महिला का शव खून से लथपथ हालत में अपने बेडरूम में मिला। इसे देख इलाके में हड़कंप मच गया। जल्द ही पुलिस मौके पर आई और उन्होंने छानबीन शुरू कर दी।

जल्द ही उन्होंने गोविंदपुरी पार्क से झरना के पति नंदा को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसने अपनी पत्नी को क्यों मार तो वह बोला ‘उसे मारकर मेरा बदला पूरा हुआ।’ इसके बाद उसने पत्नी के कत्ल की कहानी पुलिस को सुनाई। उसने बताया कि शनिवार के दिन वह उसकी बीवी के घर गया था। यहां उसका किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया। ऐसे में उसने गुस्से में पत्नी को उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद वह पत्नी का शव बेड पर फेंक वहां से फरार हो गया।

नंदा एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसके पहले उसे अपनी पत्नी और जीजा पर चाकू से हमला करने के लिए जेल हुई थी। यह 2017 की बात है। हालांकि जेल जाने पर भी उसे सबक नहीं मिला और बाहर आते ही उसने एक बार फिर अपनी पत्नी पर हमला किया। लेकिन इस बार उसकी पत्नी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी और वह मर गई। नंदा ने 2 जून को जमानत ली थी। तभी से वह अपनी पत्नी से बदला लेने की फिराक में था। ऐसे में शनिवार के दिन उसे यह मौका मिल गया और उसने पत्नी को मौत के घर उतार अपना बदला ले लिया।

फिलहाल पुलिस ने नंदा के ऊपर संबंधित धाराएं लगाकर केस दर्ज किया है। वह एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में हैं। उधर ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक पति अपनी पत्नी का ऐसा हाल भी कर सकता है। वैसे इस पूरे मामले को आप किस तरह से देखते हैं हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button