धार्मिक

Rashifal 18 June 2021: आज इन 6 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 18 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कुछ पुरानी योजनाएं पूर्ण हो सकती हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर-परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। गलत कार्यों से धन प्राप्त करने का प्रयास भूल कर भी मत कीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में जल्दीबाजी ना करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आमदनी के नए-नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए धन निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आपका कोई जरूरी काम बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। भूमि आदि से लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। व्यापार सामान्य चलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को मुनाफा मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस में भारी लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार की गति देने में सफलता हासिल हो सकती है। आज ख़ास लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। आप अपना भविष्य सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कार्य बनते-बनते अधूरे रह सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको काफी धैर्य बनाए रखना होगा। आप कोशिश करते रहे, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने की उम्मीद है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिताजी की सहायता से आपको अपने किसी काम में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलने की उम्मीद है। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई बहनों की मदद से आपको लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय उतार-चढ़ाओ भरा नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आप किसी भी मामले में जल्दबाजी में निर्णय मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। दोस्तों में इजाफा होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button