धार्मिक

इन राशियों की कुंडली में बन रहे 2 शुभयोग, महालक्ष्मी-गणेशजी की कृपा से जीवन में होगी धनवर्षा

हम सभी के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का बहुत महत्व माना गया है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर समय ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, यदि किसी राशि पर ग्रहों का शुभ प्रभाव है तो इससे हमारे जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु इनकी विपरीत स्थिति होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती है, हर दिन ग्रहों की चाल हमारे भविष्य को प्रभावित करता है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज कुछ राशियों की कुंडली में 2 शुभ योग यानी शोभन योग और रवि योग बन रहा है, जिसकी वजह से इनको अपने कामकाज के सभी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा और धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी, इन राशियों के लोगों के ऊपर महालक्ष्मी और गणेश जी की कृपा दृष्टि बरसने वाली है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्ति अधिक कामकाज के चलते काफी परेशान रहने वाले हैं। संतान की गतिविधियों पर आपको विशेष नजर रखने की जरूरत है, अन्यथा आपको कष्ट मिलने के योग बने हुए हैं। कार्यस्थल की परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगीं। बड़े अधिकारी आपके जरूरी कामकाज में सहयोग दे सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। इस राशि वाले लोगों को कोई भी नया निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों का भाग्य प्रबल रहेगा। आपको भाग्य से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी खास रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने विरोधी और प्रतिस्पर्धी पर हावी रहने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की आपके ऊपर कृपा दृष्टि बनी रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोग अपने व्यवसाय को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कामकाज का बोझ अधिक होने के कारण थकावट और परेशानी महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास की गति धीमी हो सकती है। आपको अपने किसी जरूरी कार्य में दोस्तों का सहयोग लेना पड़ेगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्तियों का समय शुभ रहेगा। आपके रुके हुए काम प्रगति पर आ सकते हैं। आपके कामकाज तेजी से पूरे होंगे। कारोबार में दोस्तों की पूरी सहायता मिल सकती है। करियर में आपको आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। नए कार्य में आप शीघ्र सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है परंतु आपको इन सभी चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। व्यापार से संबंधित कोई योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। घर परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार के लिए नई चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। सुख सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदार आपका पूरा सहयोग करेंगें। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं जिससे आपके कामकाज में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप वाहन प्रयोग में बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। आपके गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र सकते हैं। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में बेवजह का तनाव और भागदौड़ की वजह से परेशानियां बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। अचानक संतान की तरफ से आपको शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के साथ पूरा करेंगे। आपको अपनी कठिन मेहनत का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। सरकारी कामकाज निपट सकते हैं। व्यवसाय में उठाया गया कदम सफल रहने वाला है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति ज्यादातर समय मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपको कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। वाहन धीमी गति में चलाएं। कार्य क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन साथी के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। संतान को लेकर आपको काफी खुशी महसूस होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्ति अपने पुराने कामकाज को पूरा करने में लगे रहेंगे। कारोबार में आपको लाभ मिल सकता है। आप सकारात्मक रूप से अपने कामकाज पूरे कीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपनी इच्छाओं पर काबू रखें। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी आप से काफी खुश रहने वाले हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आमदनी के अनुसार खर्चे भी बराबर रहने वाले हैं। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button