धार्मिक

मासिक राशिफल: इस महीने ग्रहों में हो रहे हैं बड़े बदलाव, इन २ राशि वालों को बन रहा है राजयोग

अक्टूबर में ग्रहों में कुछ बड़े बदलाव हो रहे हैं जिसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको अक्टूबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आलस की अधिकता से कार्य में कम रहेगी। आपको संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने से बचना होगा। आप अपने सामाजिक दायरे में प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। धन संबंधित मामलों में किसी करीबी की सलाह काम आएगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कसरत करते रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें, इस माह अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपका बॉस आपसे प्रभावित होगा। अपने करीबियों से मिलने का मौका मिलेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह महीना काफी उत्तम है, अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी।

करियर के विषय में : कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करना अच्छा होगा।

हेल्थ के विषय में : माह के मध्य में स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। कुछ ऐसे लोग होंगे जो आप के विरोध में उतर सकते हैं। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेंगे। आप किसी काम के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। मित्रों से सामाजिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।

प्यार के विषय में : पूरे महीने प्रेम रस में सराबोर रहेंगे। रिश्तों में रोमांस बना रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे लोग निराश हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : किसी रोग की दवा लेते हों तो उसको अनियमित करना नुकसानदेहः हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अक्टूबर का महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भूमि-भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। आपसी व्यवहार में प्रगाढ़ता आएगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। आमदनी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। आपका पैसा बिल्कुल बेकार चीजों पर बर्बाद हो सकता है। आपके कार्यस्थल पर तनाव रहेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में प्यार भरा समय रहेगा और प्रिय का पूरा साथ मिलेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस करने वाले लोग बहुत अच्छा करेंगे। आपको काम के नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : नियमित व्यायाम ना कर पाने का असर आपकी सेहत पर दिखेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रभाव दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर है सकता है। आप अपनी मेहनत के बूते लाभ कमाएंगे। आप पारिवारिक मुद्दों में अधिक रुचि लेंगे। दूसरों की बातों में आने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कोई काम पूरा ना कर पाने के चलते समस्या हो सकती है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ और दांपत्य जीवन दोनों ही इस महीने बेहतर रहेंगे।

करियर के विषय में : ऑफिस में नया काम मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से सफल होंगे।

हेल्थ के विषय में : आप पेट से संबंधित गंभीर बीमारी से परेशान रह सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में काम का अधिक बोझ भी झेलना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती चीज़ों का ख्याल रखें। आप को जप और दान करना चाहिए। मन में अच्छे विचारों को रखें। नकारात्मक विचारों से बचें। करियर पर ध्यान देने के लिए समय अच्छा है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें और अपने पैरों तथा आंखों की विशेष देखभाल रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आप को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी सूचना मिलेगी। सामाजिक रिश्तों में सुधार होगा। धन का आगमन होगा। किसी सीनियर की निजी मामले में मदद करने से फायदा होगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में माह मिलाजुला रहेगा और दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

करियर के विषय में : करियर में तरक्की के योग हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद किसी डील को करने में कामियाब रहेंगें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है हालांकि मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अक्टूबर में आमदनी में धन का प्रवाह बना रगा। अपनों से धोखा मिलेगा। बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम रिश्तो में गर्माहट रहेगी। वैवाहिक दम्पत्ति के लिये रोमांस भरा महीना होगा।

करियर के विषय में : मेहनत के बल पर आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी।

हेल्थ के विषय में : सिर में दर्द परेशान कर सकता है। बीपी के मरीज़ों का बीपी बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस माह सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। सक्रिय होकर कार्य करें। लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्‍य आपके रहेगा। कार्यक्षेत्र पर पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। माता-पिता या भाई-बहन के साथ झगड़ा हो सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। आपका सामाजिक जीवन हर तरह से बेहतर बना रहेगा।

प्यार के विषय में : इस महीने जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : आपको इस माह करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : महीने के आखिरी दिनों में पेट दर्द आपको परेशान कर सकता है। संतुलित आहार लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। लेकिन हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। किसी मामले को लेकर किसी की आलोचना ना करें। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।

प्यार के विषय में : जो लोग अकेले हैं और लाइफ पार्टनर की तलाश है तो उनकी तलाश इस महीने पूरी हो सकती है।

करियर के विषय में : करियर के मामले में आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे, जो भी प्रयास करेंगे सफलता जरुर मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं। हृदय रोगियों के लिए सचेत रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आपको मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यह माह मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा खर्चे बड़े रहेंगे लेकिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी जिसे आप उन्हें आसानी से निपटा लेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनायें। पार्टनर को खुश करने का प्रयास रहेगा।

करियर के विषय में : आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। जो योजना बनाएंगे उसमें बड़े पैमाने पर सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आप किसी से जरूरत से ज्यादा घनिष्ठ संबंध न रखें। आपको बहुत जल्दी क्रोध आ जाता है, आप सहने की शक्ति रखें। आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। कारोबारी लोगों के लिए महीना अधिक लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र पर किसी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ नार्मल रहेगी। किसी नये रिलेशन की शुरूआत हो सकती है।

करियर के विषय में : इस महीने छात्रों को अपने प्रयासों के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है।

आपने मासिक राशिफल अक्टूबर 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अक्टूबर 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button