धार्मिक

बुध गोचर: 3 दिसंबर से इन राशियों का खुलेगा भाग्य, धन और सुख से लबालब रहेगा पूरा परिवार

ग्रहों का परिवर्तन राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। 3 दिसंबर 2022 को धन, बुद्धि, व्‍यापार, संवाद के कारक ग्रह बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वे यहां 29 दिसंबर 2022 तक विराजित रहेंगे। इस अवधि में कुछ खास राशियों की चांदी रहेगी। उन्हें दिसंबर माह में कई लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि ये लक्की राशियां कौन-कौन सी है।

वृष राशि

बुध गोचर का सबसे अधिक लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। जॉब में प्रमोशन होगा। बॉस आपके काम से खुश होगा। सरकारी नौकरी मिल सकती है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस करने वालों को भी लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पुराने सपने साकार होते नजर आएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता हाथ लगेगी। शत्रु पक्ष कमजोर पड़ेगा। धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होगी। मकान और वाहन की खरीदी या बिक्री का योग बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

बुध के गोचर से सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा। सभी काम अच्छे से निपट जाएंगे। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। लोगों से मिलना जुलना बढ़ेगा। रिश्तेदारों से धन लाभ होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

तुला राशि

बुध गोचर का तुला राशि वालों को बढ़िया लाभ होगा। किस्मत और पैसा इनकी मुट्ठी में होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। आपके ऊपर कई सारी जिम्‍मेदारियां आएंगी जिन्हें आप अच्छे से निभाओगे। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ जाएगी। नई नौकरी मिल सकती है। ग्राहकी बढ़ जाएगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि

बुध गोचर का मकर राशि के जातकों को भी लाभ होगा। दिसंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए बड़ा भाग्यशाली रहेगा। इस महीने आपके सभी रुके हुए काम समय पर हो जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कुँवारे लोगों को शादी का रिश्ता मिल सकता है। रिश्तेदार आपका साथ देंगे। घर में सुखद माहौल रहेगा। धन की आवक बढ़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button