अजब ग़जब

मार्केट में जल्द आने वाले हैं रियल लोगों के चेहरे वाले मास्क, कीमत जान दंग रह जाओगे

कोविड-19 के दौर में दुनिया ने अपना जीने का तरीका ही बदल लिया है। अब मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गए हैं। खासकर मास्क की बात की जाए तो इसे लेकर कई कंपनियों ने तरह तरह के प्रयोग किए हैं। नतिजन बाजार में कई अलग अलग प्रकार के यूनीक मास्क मौजूद है।

हालांकि आज हम आपको एक ऐसा मास्क दिखने जा रहे हैं जिसे पहनने के बाद कोई आपको पहचान नहीं पाएगा। बल्कि आप पूरी तरह से दूसरे शख्स में बदल जाएंगे। दरअसल जापान की एक कंपनी रियल लोगों के फेस वाले मास्क बेच रही है। यह मास्क दिखने में इतने ज्यादा रियल और नेचरल है कि कोई आपका असली चेहरे पहचान नहीं पाएगा।

इस मास्क को जापान के 30 वर्षीय शुहेई ओकावारा (Shuhei Okawra) ने 3-डी प्रिन्टर के माध्यम से बनाया है। उन्होंने पहले ही साफ कह दिया है कि ये मास्क कोरोनो वायरस की रोकथाम के लिए नहीं बनाए गए हैं। इन मास्क का मुख्य उद्देश्य आपको दूसरों के सामने अजनबी बनाए रखना है। इस मास्क या फिर कहे चेहरे को पहनने पर आपको रियल फेस वाली फीलिंग आएगी।

यह मास्क बाजार में अगले साल तक आ जाएंगे। यदि आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल इस एक मास्क की कीमत 950 डॉलर यानी लगभग 70 हजार रुपये है। इस मास्क को आप सिर्फ शुहेई ओकावारा की टोक्यो स्थित Kamenya Omote नाम की दुकान से ही खरीद सकेंगे।

यह मास्क रियल लाइफ में मौजूद लोगों के चेहरे की कॉपी हैं। इसके लिए ओकावारा एक मॉडल को 387 डॉलर लगभग 28,500 रुपये देते हैं। इसके बाद ही वे उनके चेहरे का मास्क बनाकर अजनबियों को बेचते हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अक्टूबर माह से ही कर दी थी। उनके अनुसार इस तरह के मास्क की मार्केट में मांग बहुत ज्यादा होने वाली है।

वैसे यदि आप लोगों को ये मास्क खरीदने का मौका मिले तो आप इसके साथ क्या करेंगे और कहां जाएंगे?

Related Articles

Back to top button