धार्मिक

इस बार का रक्षाबंधन मनाये अंकशास्त्र के अनुसार, जानें क्या रहेगा आपके लिए शुभ!

 रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का दिन होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर अपने रिश्ते के प्रेम की वजह से राखी बांधती है। भाई भी प्रेम से राखी बांधे जाने के बाद अपनी बहन को उपहार देता है। दोनों का यह प्रेम वैसे तो किसी ख़ास दिन के लिए मोहताज नहीं होता है, लेकिन इस दिन उन्हें अपने प्रेम को दर्शाने का मौका मिलता है। वैसे भाई बहन का यह प्रेम पुरे साल हल्की नोक-झोंक के साथ चलता रहता है।

इस बार का रक्षाबंधन बनाये अंकशास्त्र के अनुसार:

इस बार का रक्षाबंधन सोमवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी बढ़ जाता है। सोमवार के दिन पड़ने की वजह से इस रक्षाबंधन को अगर आप धार्मिक तरीके से मनाएँ तो ज्यादा बेहतर होगा। इस बार का रक्षाबंधन आप अंक शास्त्र के सिद्धातों पर मनाएँ। जन्म की तारीख भी जातकों के लिए ख़ुशी और श्रेष्ठता दर्शाती है। जन्म तिथि के अनुसार अगर राखी का चयन किया जाए तो यह आपके जीवन में खुशियों की बारिश कर देता है।

जानें कौन से अंक के लिए कौन सा रंग है शुभ:

*- अंक 1:

जिस व्यक्ति का जन्म 1, 10 या 28 तारीख को होता है उसका शुभ अंक 1 होता है। इन लोगों के लिए पीले, सुनहरे या भूरे रंग की राखी शुभ होती है। इन लोगों लो अपनी बहनों को उपहार में लाल रंग की चीजें देनी चाहिए।

*- अंक 2:

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 और 29 को होता है उन लोगों का शुभ अंक 2 होता है। इन लोगों को हरे, सफ़ेद और क्रीम कलर की राखी बंधवानी चाहिए। बहन को डार्क रंग की चीजें उपहार में ना दें।

*- अंक 3:

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को होता है उनका शुभ अंक 3 होता है। इन लोगों के लिए बैंगनी, वायलेट, पीले रंग की राखी शुभ फल देती है।

*- अंक 4:

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22, 31 को होता है उन लोगों का शुभ अंक 4 होता है। इन लोगों को पीले, सफ़ेद, आसमानी नीले और सुनहरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

*- अंक 5:

जिन लोगों का जन्म 5, 14, 23 को होता है उनका शुभ अंक 5 होता है। इन लोगों को गहरे रंग जैसे लाल, पर्पल, ग्रे और भूरे रंग की राखी शुभ फल देती है।

*- अंक 6:

जिन लोगों का जन्म 6, 15, 4 को होता है उन लोगों का शुभ अंक 6 होता है। इन लोगों के लिए नीला, गुलाबी, लाल, नेवी ब्लू और रोज पिंक रंग की राखी शुभता देती है। गहरे लाल और गहरे नीले रंग से बचना चाहिए।

*- अंक 7:

जो लोग 7, 16, २२५ तारीख को पैदा होते हैं उनका शुभ अंक 7 होता है। इन लोगों के लिए हरा, सफ़ेद, पिला और संतरी रंग शुभ सन्देश देने वाला होता है।

*- अंक 8:

जिन लोगों का जन्मदिन 8, 17, 26 होता है उनका शुभ अंक 8 होता है। इन लोगों के लिए डार्क ग्रे, नीला, पर्पल, काला, गहरा भूरा, रंग शुभ होता है।

*- अंक 9:

जिन लोगों का जन्म 9, 18, 27 को होता है, उनका शुभ अंक 9 होता है। इन्हें लाल, गुलाबी, रोज कलर, पर्पल, क्रीम सन रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button