समाचार

भारत में पूरी तरह से बैन हुई PUBG, कंपनी ने गेम बंद करने को लेकर की ये बड़ी घोषणा

पबजी (PUBG) काफी लोकप्रिय गेम है और इस गेम को भारत में काफी लोग खेलते हैं। हाल ही में भारत सरकार ने इस गेम पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद लोग इस गेम को फोन में डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। हालांकि जिन लोगों के फोन में ये गेम पहले से डाउनलोड थी। उन्हें इस गेम के बैन होने से कोई भी फर्क नहीं पड़ा था और वो अभी भी इस गेम को खेल रहे थे। लेकिन अब इस गेम के एक्सेस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

पबजी कंपनी ने घोषणा की है कि नवंबर से भारत के प्लेयर्स को इस गेम का एक्सेस मिलना बंद हो जाएगा। यानी जिन लोगों ने इस गेम को पहले से डाउनलोड किया है, वो भी इस गेम को नहीं खेल पाएंगे। पबजी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज इस बात की घोषणा की है। पबजी कंपनी के अनुसार भारतीय यूजर्स के लिए इस गेम के सभी सर्विस और एक्सेस को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

इस वजह से लगाया गया था बैन

भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन को सबक सिखाने के लिए भारत ने चीन की कई सारी ऐप पर बैन लगा दिया था। जिसमें से ये ऐप भी एक हैं। दरअसल  PUBG गेम वैसे तो दक्षिण कोरिया वीडियो गेम कंपनी Bluehole की थी। लेकिन इसके मोबाइल वर्जन को इस कंपनी ने डेवलप नहीं किया है। PUBG के मोबाइल वर्जन को चीन के Shenzhen में बेस्ड कंपनी Tencent Games ने बनाया है। Tencent Games की दक्षिण कोरियाई कंपनी Bluehole में 1.5 फीसदी हिस्सेदारी है। जिसकी वजह से ये गेम चीन देश की मानी जाती है और भारत ने इसे बैन कर दिया था।

हालांकि अभी तक PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को केवल गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर से हटाया गया था। लेकिन अब पबजी खुद इस गेम को सर्वर लेवल पर बंद कर रही है।

Related Articles

Back to top button