अजब ग़जब

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन, जहां से ट्रेन पकड़ना आपकी यात्रा को बना देगा यादगार

रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर हर कोई एक लंबे टूर पर जाना चाहता है। अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए हम हर संभव कोशिश करते हैं। ट्रिप प्लान करने से पहले जगह, होटल, वहां की सुविधाएं और खाने-पीने की जानकारी तो सब लेते है। ताकि हमारी छुट्टियां ख़ुशियों भरी हों और हमें ट्रिप के दौरान किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। आमतौर पर लोग ट्रेन के मुकाबले फ्लाइट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। इसकी पहली वजह तो समय की कमी और दूसरी यह की आज भी रेलवे स्टेशंस के हालात कुछ खास नहीं है। लेकिन बता दे कि दुनिया में ऐसे भी रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जहां से सफर करना हर इंसान का ख्वाब होता है। आइए हम आपको बताते हैं दुनिया के 10 बेहतरीन रेलवे स्टेशन जहां से सफर करना आपकी यात्रा को और यादगार बना देगा।

10. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई, भारत

दुनिया के बेहतरीन रेलवे स्टेशन में शुमार यह इकलौता भारतीय रेलवे स्टेशन है। ये स्टेशन फ़्रेडरिक विलियम स्टीवंस द्वारा डिजाइन किया गया था। इस स्टेशन को क्वीन विक्टोरिया की गोल्डन जुबली के सम्मान में बनाया गया था। ये विक्टोरियन इटैलियन गॉथिक रिवाइवल और पारंपरिक भारतीय मुगल शैलियों का एक खूबसूरत कॉन्बिनेशन है। बता दे कि इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल किया है। इस खूबसूरत रेलवे स्टेशन से सफर करने पर इसके खूबसूरत नजारे को देखकर आपकी यात्रा यकीनन यादगार हो जाएगी।

  1. कुआलालंपुर रेलवे स्टेशन, मलेशिया

मलेशिया स्थित इस रेलवे स्टेशन की डिजाइन देखने लायक है। इसका निर्माण ईओ-मूरि मुगल इंडो-सरैसेनिक शैली से किया गया है। किसी किले की डिजाइन वाला यह रेलवे स्टेशन हर तरफ से बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। 

8.कनाज़वा स्टेशन, कनाज़वा, जापान

यह स्टेशन ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइन का कंबीनेशन है। स्टेशन का आर्किटेक्चर देखने लायक है। एक ओर जहां यह स्टेशन जापानी संस्कृति को दर्शाता है वहीं दूसरी तरफ इसके मॉडल फीचर्स यात्रियों को अन्य अट्रैक्ट करते हैं।

7.कैमिन्हो डे फेरो डी मोकाम्बिक, मापुटो, मोज़ाम्बिक

यह रेलवे स्टेशन मोज़ाम्बिक की स्टीमी कैपिटल है। यह दुनिया के सबसे डिफरेंट रेलवे स्टेशन में शुमार है। इस स्टेशन में स्थानीय संस्कृति और कला को दर्शाया गया है। बाहर से आने वाले यात्री इन कलाओं को देखकर इसकी तरफ अट्रैक्ट हो जाते हैं। यात्रा करने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

  1. ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल, न्यूयॉर्क, यूएसए

दुनिया का सबसे बेहतरीन और खूबसूरत रेलवे स्टेशन है न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल। यहां तक की ग्रैंड सेंट्रल दुनिया का छठा सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला टूरिस्ट स्पॉट है। जहां पर 26 करोड़ से भी ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। इसमें ब्यूक्स-आर्ट्स आर्किटेक्चर है। इस खूबसूरत रेलवे स्टेशन को हेनरी एडवर्ड बेडफ़ोर्ड द्वारा डिजाइन किया गया है। यहां से ट्रेन पकड़ना हर टूरिस्ट का सपना होता है। 

  1. गारे डू नॉर्ड, पेरिस, फ्रांस

यह रेलवे स्टेशन यूरोप का सबसे ज्यादा बिजी रेलवे स्टेशन है। हर घंटे यहां से लाखों यात्री अपनी ट्रेन पकड़ते हैं। इसका खूबसूरत डिजाइन और आर्किटेक्चर देखने लायक है। बता दे कि गारे डू नॉर्ड स्टेशन पेरिस के SNCF मेनलाइन नेटवर्क के 6 बड़े टर्मिनस स्टेशनों में शामिल है।

  1. एंटवर्प सेंट्रल, बेल्जियम

यह अकेला दुनिया का ऐसा रेलवे स्टेशन है जो रेलवे की हिस्ट्री को दर्शाता है। यह स्टेशन महाद्वीपीय रेल यात्रा का इतिहास है। इसे उसी पुरानी स्टाइल में डिजाइन किया गया है जब रेलवे की शुरुआत हुई थी। इसे बनाने में लोहे, कांच, संगमरमर और ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है।

  1. अटोचा स्टेशन, मैड्रिड, स्पेन

आकर्षक डिजाइन और इनोवेटिव आर्किटेक्चर की मिसाल यहां रेलवे स्टेशन मेड्रिड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है‌। स्पेनिश राष्ट्रीय रेल कंपनी, रेनफ़े इस रेलवे स्टेशन को हैंडल करती है। 

  1. सेंट पैनक्रास इंटरनेशनल, लंदन, यूनाइटेड किंगडम

खूबसूरत आर्किटेक्चर की मिसाल और विक्टोरियन गोथिक रिवाइवल शैली की वजह से रेलवे स्टेशन को ‘रेलवे का गिरजाघर’ भी कहा जाता है। यह रेलवे स्टेशन Agar Town नाम की एक जगह के पास बना है। यह लंदन की सबसे खूबसूरत जगहों में भी शुमार है। लंदन घूमने वाले व्यक्ति इस जगह पर एक बार जरूर जाना पसंद करते हैं।

  1. सिरकेसी स्टेशन, इस्तांबुल, तुर्की

यह एक बेहद पुराना रेलवे स्टेशन है। 1890 में ओरिएंटल रेलवे द्वारा इसे बनाया गया था। वास्तुकला और पारंपरिक डिजाइन से बना हुआ सिरकेसी टर्मिनल एक बेहतरीन रेलवे स्टेशन है।

ये भी पढ़ें- अगर आपके पास है 5-10 रुपए के ये दुर्लभ सिक्के तो कमा सकते है लाखों, होनी चाहिए यह तस्वीर

Related Articles

Back to top button