मनोरंजन

ईशा ने शादी में पहना था 90 करोड़ का लहंगा, पिता ने खर्च किए थे 700 करोड़ रुपए : देखें तस्वीरें

भारत के सबसे अमीर और बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के कुल तीन बच्चे हैं, जिनमें से ये दो की शादी कर चुके हैं। कुछ साल पहले ही मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ की थी। ये शादी दुनिया की सबसे अमीर शादियों में गिनी जाती है और शादी के दौरान मुकेश अंबानी ने करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल के साथ शादी की थी और इनकी शादी को दो साल हो गए हैं। ऐसे में हम ईशा अंबानी की शादी से जुड़ी खास बातें आपको बताने जा रहे हैं।

कहा जाता है कि मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी में 700 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इतना ही शादी वाले दिन जो लहंगा ईशा अंबानी ने पहना था। उसकी कीमत भी करोड़ों में थी।

ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड सितारों से लेकर देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इनकी शादी में विदेश के नेता भी आए थे। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी धूमधाम से की गई थी और ये शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से हुई थी। अंबानी का घर एंटीलिया काफी बड़ा है और इस घर को बेहद ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। घर को सजाने में ही करोड़ों रुपए का खर्च आया था।

ईशा अंबानी की शादी को रॉयल अंदाज में किया गया था और शादी में हर तरह का खाना मेहमानों को परोसा गया था। इतना ही नहीं मेहमानों को चांदी की प्लेट में भोजन दिया गया था।

शादी में अंबानी परिवार की आउटफिट भी काफी चर्चा में रही थी। शादी के दौरान अंबानी परिवार के हर सदस्य ने करोड़ों के कपड़े पहने थे। दुल्हन ईशा अंबानी का शादी का जोड़ा कुल 90 करोड़ रुपए का था। कहा जाता है कि ईशा के शादी के जोड़े में हीरे जड़े हुए थे। इसी तरह से मुकेश अंबानी की पत्नी के कपड़ों पर ही हीरों का काम किया गया था।

आपको जानकर हैरानी होगी की ईशा अंबानी की शादी का कार्ड भी काफी महंगा था और एक शादी के कार्ड की कीमत लाखों रुपए की थी। ईशा अंबानी की शादी का जश्न इटली से लेकर जयुपर तक माना गया था। जयपुर में संगीत कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें दुनिया की सबसे महंगी गायका बियोंसे को बुलाया गया था। बियोंसे ने शादी में गाना गाने के लिए 15 करोड़ रुपए लिए थे।

Related Articles

Back to top button