बॉलीवुड

जब दुल्हन बनी थीं मंदिरा बेदी, पति राज कौशल के निधन के बाद तस्वीर हो रही वायरल

मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन 30 जून को हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक राज कौशल को करीब 4:30 पर हार्ट अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में ले जाने से पहले ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। अचानक से ही राज कौशल के निधन से परिवार वालों को काफी सदमा लगा। आपको बता दें कि राज कौशल महज 49 साल की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। वह शारीरिक रूप से स्वस्थ थे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।

राज कौशल के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी अंतिम विदाई की कई तस्वीरें और वीडियोस काफी तेजी से वायरल हुए थे। मंदिरा बेदी अपने पति की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आई थीं। इसी बीच अब मंदिरा बेदी और उनके दिवंगत पति राज कौशल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें अभिनेत्री दुल्हन के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मंदिरा बेदी की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें आप सभी लोग देख सकते हैं कि अभिनेत्री अपने दिवंगत पति राज कौशल के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं। मंदिरा बेदी दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीँ मंदिर बेदी के दिवंगत पति राज कौशल व्हाइट कोट पैंट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बहुत हैंडसम दिख रहे हैं।

मंदिरा बेदी के हाथों में देखा जा सकता है कि मेहंदी लगी हुई है और अभिनेत्री के चेहरे पर श्रृंगार है। वहीं माथे पर बिंदी लगाए हुई हैं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत और प्यारी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर मंदिरा बेदी और दिवंगत राज कौशल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। राज कौशल के निधन के बाद यह तस्वीरें देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

आपको बता दें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि मंदिरा बेदी वहां पर ऑडिशन देने के लिए पहुंची हुई थीं और उस समय के दौरान राज कौशल मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम किया करते थे। वहीं से दोनों की पहली मुलाकात हुई और इस मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। आखिर में मंदिरा बेदी और निर्देशक राज कौशल 14 फरवरी 1999 को विवाह के बंधन में बंध गए।

शादी के बाद मंदिरा बेदी ने 19 जून 2011 को बेटे वीर को जन्म दिया। पिछले ही साल मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 4 साल की बेटी तारा बेदी कौशल को गोद लिया था। अब राज कौशल इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों की जिम्मेदारी मंदिरा बेदी पर आ गई है। पति के निधन से मंदिरा बेदी गहरे सदमे में हैं। मंदिरा बेदी और राज कौशल एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और दोनों ही सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें फैंस के बीच साझा करते रहते थे। फैंस को भी दोनों की जोड़ी और तस्वीरें बेहद पसंद आती थीं।

Related Articles

Back to top button